1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 फरवरी: इन राशि वालों के लिए यह सप्ताह है खास, आ सकते हैं शादी के लिए रिश्ते

साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 फरवरी: इन राशि वालों के लिए यह सप्ताह है खास, आ सकते हैं शादी के लिए रिश्ते

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 11, 2019 12:41 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 12:52 pm IST

यह सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहने के आसार हैं। यदि गत दिनों से आपका पारिवारिक जीवन अशांत चल रहा है, परिजनों के साथ मतभेद पैदा हो गए हैं तो यह समय तमाम गिले-शिकवे दूर करने के लिये बिल्कुल सही है।

rashifal 2019
rashifal 2019

मिथुन राशि: सोचने, समझने, योजना बनाने आदि से जुड़े कार्य इस सप्ताह अपनी प्राथमिकता पर रखेंगें तो परिणाम बेहतर मिलने की उम्मीद है। किसी भी कार्य की रुपरेखा तैयार करने के लिये यह बेहतर समय है लेकिन योजना को अमली जामा यानि की उसका क्रियान्वयन करने के लिये यह समय उचित नहीं है उसके लिये थोड़ा सब्र रखें और अच्छे समय का इंतजार करें। कार्यस्थल पर अपनी और से आप पूरी मेहनत करेंगें लेकिन हो सकता है अपेक्षानुसार उसके परिणाम आपको न मिलें। व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में नए रिश्तों के बनने का भी संयोग बन सकता है। प्रेम पाने की चाहत रखने वाले अविवाहित जातकों के लिये यह सप्ताह कोई सुनहरा अवसर लेकर आ सकता है जिसमें उनकी मुलाकात अपने किसी खास से हो। 

कर्क राशि: यह सप्ताह आपके लिये थोड़ी मुश्किलें लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर अपने काम पर ध्यान देने की जरुरत है। कार्यदबाव के चलते घर और दफ्तर में संतुलन बनाए रखना भी चुनौतिपूर्ण रहने की संभावना है। लेकिन अपनी निर्णय क्षमता से आप तमाम मुश्किलों से पार पा जाएंगें ऐसी उम्मीद भी की जा सकती है। यदि आप वर्तमान कार्य से असंतुष्ट हैं और अपनी नौकरी में परिवर्तन करने के इच्छूक हैं तो फिलहाल अपनी इस योजना को कुछ समय के लिये स्थगित ही रखेंगें तो बेहतर होगा। आर्थिक रुप से आपके पास जिस गति से पैसा आयेगा उससे तेजी से जायेगा भी हो सकता है थोड़ा बहुत हाथ भी आपको तंग करना पड़े। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल