1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 फरवरी: इन राशि वालों के लिए यह सप्ताह है खास, आ सकते हैं शादी के लिए रिश्ते

साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 फरवरी: इन राशि वालों के लिए यह सप्ताह है खास, आ सकते हैं शादी के लिए रिश्ते

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 11, 2019 12:41 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 12:52 pm IST

यह सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहने के आसार हैं। यदि गत दिनों से आपका पारिवारिक जीवन अशांत चल रहा है, परिजनों के साथ मतभेद पैदा हो गए हैं तो यह समय तमाम गिले-शिकवे दूर करने के लिये बिल्कुल सही है।

rashifal 2019
rashifal 2019

सिंह राशि: इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। परिवार के साथ एक बेहतर एवं भरपूर समय व्यतीत करने की कसक आपके मन में रहती है तो यह सप्ताह आपको काफी आनंदमयी पल दे सकता है। हो सकता है किसी यात्रा पर भी परिवार सहित निकलने का मन बने। लंबे समय बाद अपने किसी खास से मिलने की खुशी भी आपको नसीब हो सकती है। रोमांटिक जीवन में भी आप अपने साथी के साथ काफी अच्छा समय गुजरने की उम्मीद है, आपको इस बात का अहसास भी हो सकता है कि आपका साथी आपके जीवन में आपके लिये कितनी अहमियत रखता है। आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके खर्च करने का समय है। अपने किसी खास के लिये तोहफा खरीदें खुशियां और बढ़ जायेंगी। 

कन्या राशि: यह सप्ताह आपके लिये समय की कसौटी पर खरा उतरने वाला होगा, आपके लिये सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की परिस्थितियां रह सकती हैं। आमदनी होने की खुशी भी आपको मिल सकती है और आमदनी से अधिक खर्च का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से निवेश के लिये यह समय उचित नहीं लगता बहुत कम लाभ मिलने के आसार हैं। कार्यस्थल पर अपनी कड़ी मेहनत से प्रशंसा के पात्र बनेंगें लेकिन चुगलखोरों से सावधान रहें आपकी छवि को खराब करने के प्रयास भी हो सकते हैं, इसलिये अपने काम पर ही फोकस रखें। आपका पारिवारिक जीवन काफी बेहतर रहने के आसार हैं अपने साथी के साथ बिताए लम्हें आपकी सारी चिंताओं को दूर करने में सहायक हो सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल