1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 फरवरी: इन राशि वालों के लिए यह सप्ताह है खास, आ सकते हैं शादी के लिए रिश्ते

साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 फरवरी: इन राशि वालों के लिए यह सप्ताह है खास, आ सकते हैं शादी के लिए रिश्ते

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 11, 2019 12:41 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 12:52 pm IST

यह सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहने के आसार हैं। यदि गत दिनों से आपका पारिवारिक जीवन अशांत चल रहा है, परिजनों के साथ मतभेद पैदा हो गए हैं तो यह समय तमाम गिले-शिकवे दूर करने के लिये बिल्कुल सही है।

rashifal 2019- India TV Hindi
rashifal 2019

मेष राशि: यह सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहने के आसार हैं। यदि गत दिनों से आपका पारिवारिक जीवन अशांत चल रहा है, परिजनों के साथ मतभेद पैदा हो गए हैं तो यह समय तमाम गिले-शिकवे दूर करने के लिये बिल्कुल सही है। हो सकता है परिजनों को आपकी सहायता की जरुरत पड़े इसलिये हर तरह से अपना सहयोग देने के लिये तैयार रहें। करियर और व्यवसाय के लिये भी समय अच्छा है, बस अपने कामकाजी और पारिवारिक जीवन में संतुलन बना कर रखें। पैसों की चिंता भी बिल्कुल न करें लेकिन अनावश्यक खर्चे आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। रोमांटिक जीवन का पूरा आनंद मिलने के भी आसार हैं। 

वृषभ राशि: यदि किसी कारण से आप सबके बीच रहते हुए भी खुद को अकेला खड़ा महसूस करते हैं तो यह वो समय है जहां आप कुछ लोगों को अपने बहुत करीब महसूस कर सकते हैं। यदि पिछले कुछ समय से आपकी को परियोजना, कोई कार्य लंबित है, रुका हुआ है तो प्रयास करें सिरे चढ़ने के आसार हैं। अपने व्यस्त लम्हों में से अपनी खुशी के लिये भी कुछ लम्हें जरुर निकालें यह आपके तनाव को कम करने में मददगार हो सकता है। आपका रोमांटिक जीवन बहुत बेहतर रहने की उम्मीद की जा सकती है। जो विवाहित जातक संतान प्राप्त करने की लालसा रखते हैं उन्हें भी शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। आर्थिक दृष्टि से देखा जाये तो आपकी जेब थोड़ी ढीली हो सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल