1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 फरवरी: इन राशि वालों के लिए यह सप्ताह है खास, आ सकते हैं शादी के लिए रिश्ते

साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 फरवरी: इन राशि वालों के लिए यह सप्ताह है खास, आ सकते हैं शादी के लिए रिश्ते

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 11, 2019 12:41 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 12:52 pm IST

यह सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहने के आसार हैं। यदि गत दिनों से आपका पारिवारिक जीवन अशांत चल रहा है, परिजनों के साथ मतभेद पैदा हो गए हैं तो यह समय तमाम गिले-शिकवे दूर करने के लिये बिल्कुल सही है।

rashifal 2019
rashifal 2019

धनु राशि: इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। खास तौर पर दिल के मरीज विशेष सावधानियां बरतें। किसी भी प्रकार के तनाव को स्वयं पर हावि न होने दें। आपकी सेहत से आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। यदि पिछले कुछ समय से आप व्यस्त चल रहे हैं तो थोड़ा शरीर को थोड़ा आराम देने की आवश्यकता भी महसूस हो सकती है जिसे नजरअंदाज न ही करें तो अच्छा रहेगा। हालांकि करियर और व्यवसाय के लिहाज से समय ठीक रहेगा लेकिन अतिरिक्त खर्च बढ़ने से थोड़ी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कठिन समय में अपनों का साथ आपके लिये सुकून देने वाला हो सकता है। सप्ताहांत तक हालात सामान्य होने के आसार हैं। 

मकर राशि: यह सप्ताह आपके व्यक्ति जीवन के लिये काफी बेहतर रहने की संभावना है। आपके प्रेम संबंध काफी प्रगाढ़ होंगें अविवाहित जातक अपने संबंधों को अगले पड़ाव पर ले जाने का विचार बना सकते हैं। प्रेम से वंचित जातकों को भी उनका प्यार मिल सकता है। साथी के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिये काफी बेहतर रहने की संभावना है बेरोजगार जातकों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसायी जातक नई परियोजना पर ध्यान दें बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। गत दिनों से यदि किसी आर्थिक समस्या से झूझ रहे हैं तो इस सप्ताह उससे निजात मिलने के आसार हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल