1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: मिथुन, मेष, कर्क राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन बाकी राशि वाले को रहना होगा संभलकर

साप्ताहिक राशिफल: मिथुन, मेष, कर्क राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन बाकी राशि वाले को रहना होगा संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 20, 2019 10:10 am IST,  Updated : Jun 25, 2019 01:01 pm IST

यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। हो सकता है आपके लिये सप्ताह की शुरुआत किसी व्यक्तिगत मसले को लेकर चिंतित होने से हो, लेकिन अपनी सूझबूझ से आप इस चिंता को दूर कर सकते हैं।

{img-68814}

तुला राशि: इस सप्ताह आपको किसी पारिवारिक, धार्मिक या सामाजिक समारोह के आयोजन में अहम भूमिका निभानी पड़ सकती है। सफल आयोजन के लिये आप प्रशंसा के पात्र हो सकते है। कुछ जातक परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का विचार भी बना सकते हैं। इस सप्ताह आपके साथ कोई रोमांचक घटना भी घट सकती है। आपका रोमांटिक जीवन काफी अच्छा रहने के आसार हैं। हालांकि कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिये थोड़ा उदासीन रह सकता है। कार्यस्थल पर आपकी रुचि इस सप्ताह कम ही रहने के आसार हैं लेकिन बावजूद इसके लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर सकते हैं। आर्थिक रुप से यह सप्ताह आपके लिये थोड़ा खर्चीला हो सकता है। 

वृश्चिक राशि: यह सप्ताह आपके लिये सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के बदलाव लेकर आ सकता है। हो सकता है इस सप्ताह कोई बड़ी समस्या का सामना आपको नहीं करना पड़े, किन्तु अपनी भावनात्मक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए आपको प्रयास करने की आवश्यकता हो सकती है। यह सप्ताह आप और आपके आसपास के लोगों में संवेदना उत्पन्न करने वाला हो सकता है। व्यवसायिक और व्यक्तिगत जीवन में आपके संबंधों की बात करें तो आपकी सम्प्रेषण क्षमता से संबध और भी बेहतर होने के आसार हैं। आपेक लिये सलाह है कि आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करने की कोशिश करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल