1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: मिथुन, मेष, कर्क राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन बाकी राशि वाले को रहना होगा संभलकर

साप्ताहिक राशिफल: मिथुन, मेष, कर्क राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन बाकी राशि वाले को रहना होगा संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 20, 2019 10:10 am IST,  Updated : Jun 25, 2019 01:01 pm IST

यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। हो सकता है आपके लिये सप्ताह की शुरुआत किसी व्यक्तिगत मसले को लेकर चिंतित होने से हो, लेकिन अपनी सूझबूझ से आप इस चिंता को दूर कर सकते हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि

धनु राशि: इस सप्ताह आपको अपने आप पर ध्यान देने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। हो सकता है आप स्वयं को किसी कारण विचलित महसूस करें। घर या दफ्तर की कोई परेशानी आपके इस विचलन का कारण हो सकती है। आपके लिये आवश्यक है कि परिस्थितियों का सामना करते हुए धैर्य के साथ समस्याओं का समाधान ढूंढें। स्वास्थ्य के लिहाज से भी आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। किसी प्रकार की असहजता महसूस करें तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। सप्ताहांत पर हालात सामान्य होने के आसार हैं। 

मकर राशि: यह सप्ताह आपके लिये बदलावों वाला सप्ताह हो सकता है। यदि वर्तमान नौकरी से आप असंतुष्ट हैं तो कोई बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। हो सकता है काम के सिलसिले में आपको किसी सुदूर क्षेत्र में किसी नई जगह जाने पर भी आपको निर्णय करना पड़े। आर्थिक तौर पर भी इस सप्ताह आपको चिंतित होना पड़ सकता है। अचानक बढ़ने वाले खर्चों से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। रोमांटिक जीवन की बात की जाये तो हो सकता है आप अपनी दोस्ती को प्यार और प्यार को परिवार में परिवर्तित करने का निर्णय लें। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन सुखद रहने के आसार हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल