1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: मिथुन, मेष, कर्क राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन बाकी राशि वाले को रहना होगा संभलकर

साप्ताहिक राशिफल: मिथुन, मेष, कर्क राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन बाकी राशि वाले को रहना होगा संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 20, 2019 10:10 am IST,  Updated : Jun 25, 2019 01:01 pm IST

यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। हो सकता है आपके लिये सप्ताह की शुरुआत किसी व्यक्तिगत मसले को लेकर चिंतित होने से हो, लेकिन अपनी सूझबूझ से आप इस चिंता को दूर कर सकते हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि: इस सप्ताह आप अपने आस-पास एक नकारात्मक ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं। आवेश में आकर कोई भी निर्णय न लें यह आपके लिये नुक्सानदायक हो सकता है। अपने व्यवहार में संयम लाने की कोशिश करें। संबंधों को लेकर भी आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। गलतफहमियां होने के पूरे आसार हैं। यदि आप बात-बात पर दूसरों को टोकते हैं उनके कार्यों में नुक्स निकालते रहते हैं तो आपको अपनी इस आदत में भी सुधार करने पर विचार करना चाहिये। व्यवसायी जातक परियोजना की योजना के साथ-साथ उसे लागू करने पर ध्यान दे सकते हैं। अपनी सोच में सकारात्मकता लाने के लिये आप थोड़ा समय ध्यान करने में भी लगा सकते हैं। 

कर्क राशि: यह सप्ताह आपके लिये बहुत भाग्यशाली रहने के आसार हैं। व्यक्तिगत जीवन में कुछ अच्छे समाचार आपको मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर हो सकता है आपको तय समय पर लक्ष्य तक पंहुचने में थोड़ी मुश्किल हो लेकिन कड़ी मेहनत से आप इसे भी हासिल कर सकते हैं। यदि पिछले कुछ समय से कोई कार्य लंबित है तो उसके सिरे चढ़ने की उम्मीद भी इस सप्ताह की जा सकती है। बहुत दिनों के बाद अपने किसी खास दोस्त से मिलना भी आपके लिये इस सप्ताह एक यादगार पल हो सकता है। रोमांटिक जीवन अच्छा रहने के आसार हैं। हर परिस्थिति में प्रियजनों के करीब होने का अहसास भी आपकी खुशी का कारण हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल