1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जनवरी: जानिए यह सप्ताह किसके लिए होगा लकी, पढ़ें पूरा राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जनवरी: जानिए यह सप्ताह किसके लिए होगा लकी, पढ़ें पूरा राशिफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 07, 2019 11:06 pm IST,  Updated : Jan 07, 2019 11:06 pm IST

साप्ताहिक राशिफल, 7 से 13 जनवरी के बीच चंद्रमा मकर से मीन राशि तक जाएगा। इसके साथ ही इन 7 दिनों में राजयोग बनेगा। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा।  जिसके कारण लोगों की इनकम बढ़ सकती है।  इसके साथ ही नौकरी और बिजनेस के साथ ही अन्य कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। जानें आपका राशिनुसार कैसा बीतेगा यह सप्ताह।

 7th january to 13th january 2019 rashifal
 7th january to 13th january 2019 rashifal

तुला राशि
इस पूरे सप्ताह घर में खुशी का माहौल रहेगा। आप घर में ज्यादातर समय किसी आयोजन में व्यस्त हो कर बिताएंगे, संभवत: सप्ताहांत में किसी मेहमान के आने से ऐसा हो सकता है। इस सप्ताह आप में से कुछ को काम के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देनी होगी और जो भी आप करते हैं उसका एक शेड्युल बनाना होगा। काम के प्रति थोड़ा सजग रहें क्योंकि आप इसके प्रति लापरवाह हो सकते हैं। इस समय काम में लापरवाही आपके किये कराये पर पानी फेर सकती है इसलिये थोड़ी सक्रियता दिखायें।

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह जोखिम लेकर कुछ नया करेंगे| एक नयी और बेहतर नौकरी या कोई व्यवसायिक अवसर आपकी राह पर आ सकता है| कार्यस्थल में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और आपके प्रयासों का फल आपको मिलेगा| आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी लगन देखेंगे और उपरी स्तर पर आपकी प्रशंसा करेंगे| घर में समृद्धि बनी रहेगी| आप अपने परिवार जनों को समय दे सकेंगे| कुल मिलाकर यह हफ्ता आपके लिये शानदार रहने के आसार हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल