1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जनवरी: जानिए यह सप्ताह किसके लिए होगा लकी, पढ़ें पूरा राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जनवरी: जानिए यह सप्ताह किसके लिए होगा लकी, पढ़ें पूरा राशिफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 07, 2019 11:06 pm IST,  Updated : Jan 07, 2019 11:06 pm IST

साप्ताहिक राशिफल, 7 से 13 जनवरी के बीच चंद्रमा मकर से मीन राशि तक जाएगा। इसके साथ ही इन 7 दिनों में राजयोग बनेगा। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा।  जिसके कारण लोगों की इनकम बढ़ सकती है।  इसके साथ ही नौकरी और बिजनेस के साथ ही अन्य कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। जानें आपका राशिनुसार कैसा बीतेगा यह सप्ताह।

 7th january to 13th january 2019 rashifal
 7th january to 13th january 2019 rashifal

कुंभ राशि
इस सप्ताह आपको कुछ ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा जिससे आप इस सप्ताह खुद को असुरक्षित और अस्थिर महसूस कर सकते हैं। हालांकि आप इतने आशावादी रहेंगे कि सभी चुनौतियों का सामना करेंगे और उनसे बिना किसी ज्यादा परेशानी के छुटकारा भी पा लेंगे। इस समय के दौरान आप अपने परिवार के साथ समय बिता कर खुश और संतुष्ट अनुभव करेंगे। कुल मिलाकर सप्ताह आपके लिये मिलाजुला रहने के आसार हैं। भावनात्मक रूप से आप असमंजस में रह सकते हैं।

मीन राशि
इस सप्ताह आप व्यर्थ ही पैसा खर्च कर सकते हैं| आपके लिये सलाह है कि ऐसी वस्तुओं पर पैसा खर्च ना करें जिनसे आगे जाकर आपको कोई भी काम न पड़े| किन्तु इसका अर्थ यह नहीं है कि आप आर्थिक तंगी के शिकार होंगे| आप इस समय जितना भी खर्च करेंगे आने वाले समय में उतना ही आपको वापस मिल ही जाएगा| कार्यस्थल में भले ही आपके अधिकारी आपके काम से नाखुश हो सकते है, किन्तु आपको उनकी आलोचनाओं से निराश होने की बजाए सब्र से काम लेना चाहिए और स्वयं में सुधार लाने हेतु प्रयत्नशील रहना चाहिए|

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल