1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जनवरी: जानिए यह सप्ताह किसके लिए होगा लकी, पढ़ें पूरा राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जनवरी: जानिए यह सप्ताह किसके लिए होगा लकी, पढ़ें पूरा राशिफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 07, 2019 11:06 pm IST,  Updated : Jan 07, 2019 11:06 pm IST

साप्ताहिक राशिफल, 7 से 13 जनवरी के बीच चंद्रमा मकर से मीन राशि तक जाएगा। इसके साथ ही इन 7 दिनों में राजयोग बनेगा। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा।  जिसके कारण लोगों की इनकम बढ़ सकती है।  इसके साथ ही नौकरी और बिजनेस के साथ ही अन्य कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। जानें आपका राशिनुसार कैसा बीतेगा यह सप्ताह।

 7th january to 13th january 2019 rashifal
 7th january to 13th january 2019 rashifal

धनु राशि
इस सप्ताह आप अपने जीवन के हर स्तर पर विकसित हो रहे परिवर्तनों से काफी संतुष्ट नज़र आएँगे| इस दौरान आपका मूड भी प्रसन्नचित रहने के आसार हैं। आप अपने जीवन में सकारात्मक रवैया अपनाएँगे| एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण व्यवसायिक सौदा आख़िरकार तय हो जाएगा जिससे आप भविष्य में अत्याधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे| बीते सप्ताह आप जिस तनाव से गुज़र रहे थे, इस सप्ताह उनसे आप को राहत मिलेगी| अपनी निष्ठा के चलते आप बड़े से बड़े, अधिक से अधिक काम में भी सफलता पा सकेंगे| रोमांटिक स्तर पर भी आप तब उत्साहित हो जाएँगे जब आपके साथी आपके लिए कुछ ऐसा करेंगे जिसके बारे में आप ने सोचा भी नहीं था|

मकर राशि
इस सप्ताह आपके जीवन के सभी क्षेत्रों में कई परिवर्तन होने के संकेत है| इन परिवर्तनों से आप आपनी प्राथमिकतायें निर्धारित करेंगे| घबराने की आवश्यकता नहीं, ये नए परिवर्तन आपको अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे| आप में से जिन व्यक्तियों के पास यदि कोई अधूरा काम है तो, उस कार्य को इस सप्ताह पूरा करे| दूसरों से आगे बढ़ने के लिए आपको अपनी नयी योजनाओं पर तीव्रता से काम करने की आवश्यकता है|

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल