Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 दिसंबर 2021 : वृष राशि वालों का अच्छा रहेगा दिन, जानिए अन्य राशियों का हाल

राशिफल 21 दिसंबर 2021 : वृष राशि वालों का अच्छा रहेगा दिन, जानिए अन्य राशियों का हाल

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Dec 20, 2021 04:32 pm IST, Updated : Dec 20, 2021 04:38 pm IST

जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

राशिफल 21 दिसंबर 2021- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV राशिफल 21 दिसंबर 2021

Highlights

  • सिंह राशि वालों का दिन बेहतरीन रहेगा।
  • मीन राशि वालों खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 2 बजकर 53 तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 38 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा, उसके बाद इन्द्र योग लग जायेगा। साथ ही आज त्रिपुष्कर योग भी रहेगा। इसके आलावा आज रात 10 बजकर 25 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज भौतिक सुख-सुविधाओं  की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्याएं आज हल हो जाएगी। किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में आयेंगे। आज घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें, ठंडी चीजें खाने से बचें। कारोबारियों को मुनाफा होगा। वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

वृष राशि

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। मित्रों के सहयोग से रुके हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। आज किसी दूर के रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे आप बहुत खुश हो जायेंगे। शाम तक घर में कोई छोटी पार्टी का आयोजन भी करेंगे। इस राशि के जो लोग प्रापर्टी डिलर का काम कर रहे हैं, उनके लिये आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। आज आपको दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि

राशिफल 21 दिसंबर 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 21 दिसंबर 2021

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके कार्यों में बच्चों का सहयोग मिलेगा। नए काम को शुरू करने में भाग्य का साथ मिलेगा आज धन प्राप्ति के अच्छे योग है। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत के बराबर परिणाम हासिल होंगे। ऑफिस के किसी काम को लेकर आप उलझ सकते हैं। लेकिन सीनियर्स की मदद से सब ठीक हो जायेगा। सभी कार्यो में सफलता मिलेंगी। आज आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

कर्क राशि

आज आप कोई नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। इस राशि के छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आज आपके ऊपर ऑफिस के कार्यों का दबाव बनेगा, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से समय पर पूरा कर लेंगे। इस राशि के मीडिया से जुड़े हुए लोगों को आज थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज आपको किसी खास दोस्त की मदद मिलेगी। आप अपने विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति बहुत अच्छी तरह कर सकेंगे। आपके घर में खुशियों का आगमन होगा।

सिंह राशि

राशिफल 21 दिसंबर 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 21 दिसंबर 2021

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका समय बच्चों के साथ बितेगा, जिससे पारिवारिक महौल भी खुशनुमा बना रहेगा। आप कुछ नया और सकारात्मक काम करने की सोचेंगे। अपनी दिनचर्या में बदलाव करके छोटी- मोटी स्वास्थ्य सम्बधि समस्यायों सें छुटकारा पा सकते हैं। आज आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित होगा। करियर में और आगे बढ़ने के लिए बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। माता के सेहत का खास ख्याल रखें। 

कन्या राशि

आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। शाम तक किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिलेगा। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां आज समाप्त होगी। आज आपको अपनी माता से कोई सरप्राइज मिलेगा, जिससे आप पुरे दिन प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के जो लोग पत्रकार हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे और समाज में उनका नाम होगा। रूके हुए पैसे वापस मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। साथी पर भरोसा बनाये रखने से दम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

तुला राशि

राशिफल 21 दिसंबर 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 21 दिसंबर 2021

आज आपके पुराने रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। आज अचानक कहीं से धन लाभ होने के योग बने हुए है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है शिक्षक आपकी प्रशंसा करेंगे। अगर आज आप किसी नए काम की शुरुआत चाहते हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर लें। जीवनसाथी से बैठकर बात करने से रिश्तों मे बढ़ रही अन-बन दूर हो जायेगी और रिश्ते में मधुरता आयेंगी। करोबार में आ रही परेशानियां दूर होंगी।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार में आज किसी सदस्य को बड़ी सफलता मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज बेवजह किसी की बातों में दखल देने से बचें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज सम्मान मिलेगा और लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। लवमेट्स कहीं बहार घूमने का प्लान बनायेंगे, जिससे रिश्ते में और मधुरता आयेगी।

धनु राशि

राशिफल 21 दिसंबर 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 21 दिसंबर 2021

 आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगा। मन से किये गये परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। आज वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा वक़्त बितेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। बच्चे अपने पिता से कुछ अच्छा सीखेंगे।

मकर राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। लवमेट एक दूसरे को कुछ उपहार दें सकते हैं इससे रिश्तो में और मजबूती आएगी। माता पिता के सहयोग से आपकी तरक्की के मार्ग खुलेंगे। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। समाजिक कार्यों में सहयोग करने से लोगों में आपके प्रति मान समान बढ़ेगा और वह आपसे प्रेरणा भी लेंगे।

कुंभ राशि

राशिफल 21 दिसंबर 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 21 दिसंबर 2021

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर विचार कर ले तो अच्छा होगा। किसी पुराने विवाद का फैसला अपके पक्ष में आयेगा। परिवारवालों के सहयोग से आज रुके हुए कार्य पूरा करने में सफल होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। जो लोग बेरोजगार है, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये ऑफर आयेगा। कार्यक्षेत्र मे सफलता मिलेंगी।

मीन राशि

आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। आज तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। इससे आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो जायेगी। किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आयेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। 

Vastu Tips: ऑफिस टेबल में रखें ये चीजें, मिलेगी तरक्की

Chanakya Niti: बंद किस्मत का ताला खोल देते हैं मनुष्य के ये 4 गुण, सफलता के शिखर पर पहुंच सकता है व्यक्ति 

Vastu Tips: संतान प्राप्ति के लिए घर में लगाएं इस तरह के पेड़, भाग्य भी देगा साथ

 

 

 

 

 

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement