1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Aloo Sandwhich Recipe: ब्रेकफास्ट में ऐसे बनाएं टेस्ट आलू के सैंडविच

Aloo Sandwhich Recipe: ब्रेकफास्ट में ऐसे बनाएं टेस्ट आलू के सैंडविच

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 28, 2019 10:48 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 10:48 pm IST

Aloo Sandwhich Recipe: आप ब्रेकफास्ट में आलू सैंडविच बना सकते है। जो कि कम टाइम में बहुत ही आसानी से बन जाता है। इन्हें आप बच्चों के टिफिन में भी दे सकती है। जानें इसे बनाने की विधि के बारें में।

Aloo Sandwich - India TV Hindi
Aloo Sandwich

Aloo Sandwhich Recipe: आप ब्रेकफास्ट में आलू सैंडविच बना सकते है। जो कि कम टाइम में बहुत ही आसानी से बन जाता है। इन्हें आप बच्चों के टिफिन में भी दे सकती है। वह इसे झट से खा जाएगें। इसको बनाने के लिए ब्राउन ब्रेड का इस्तेमाल करना सही होता है क्योंकि यह गेंहू के आटे का होता है लेकिन आपको नहीं पसंद तो आप सादे ब्रेड का भी बना सकते हैं। तो जानिए आलू के सैंडविच बनाने की विधि।

आलू के सैंडविट बनाने की सामग्री

  • 7–8 स्लाइस ब्रेड
  • 250 ग्राम आलू (उबले हुए)  
  • एक बारीक कटा हुआ प्याज
  • एक बारीक कटा हुआ टमाटर
  • आधा छोटा चम्मच जीरा
  • आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला
  • थोड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • एक चम्मच हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • थोड़ा तेल

ऐसे बनाएं आलू के सैंडविच

सबसे पहले उबले हुए आलू को मैश करके रख लीजिए। अब गैस पर कड़ाही रखकर उसमें तेल डाल दें, जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा डाल दें, जीरा चटक जाए, तो इसमें प्याज डाल दें, तथा सुनहरा होने तक भूने फिर इसमें अदरक, हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक भूने। अब टमाटर बारीक टुकड़ो में काटकर डाल दें। जब टमाटर थोड़ा गल जाए तो इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर तथा नमक डालकर मसाले को तेल छोड़ने तक भूने। अब इसमें आलू डाल दें, फिर गरम मसाला डाल दें तथा अच्छे से मिलाएं और 10 मिनट तक भूने। अब इसमें हरी धनिया डालकर अच्छे से मिला दें। आलू मसाला तैयार है।

नॉनस्टिक तवा गरम करें। एक ब्रेड स्लाइस लें आलू मसाला ब्रेड पर लगाएं और उसके ऊपर दूसरा स्लाइस लगाएं अब इस पर घी या मक्खन लगाकर तवे पर सेंके। आप चाहे तो इसे बीच से काट दे। अब इन्हें गर्मा-गरम सॉस के साथ सर्व करें।

Aloo Paratha Recipe: घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी आलू का पराठा

Methi Paneer Recipe: ऐसे घर पर आसानी से बनाएं मेथी पनीर की सब्जी

अदरक वाली चाय के साथ दही के कबाब का ले मजा, यह है रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल