1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं अलसी के लड्डू, जानिए बनाने की सिंपल विधि

Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं अलसी के लड्डू, जानिए बनाने की सिंपल विधि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 11, 2020 12:58 pm IST,  Updated : Dec 11, 2020 12:58 pm IST

सर्दियों में अलसी के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। अलसी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर को गर्म करने के साथ-साथ वजन कम करने के साथ इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है। जानिए कैसे घर पर बनाएं अलसी के लड्डू।

 Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं अलसी के लड्डू, जानिए बनाने की सिंपल विधि- India TV Hindi
 Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं अलसी के लड्डू, जानिए बनाने की सिंपल विधि Image Source : INSTAGRAM/GULSLIFESTYLE

सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या होना आम बात है। ऐसे में हम अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करते हैं जिससे शरीर गर्म रहे। ऐसे में आप चाहे तो अलसी के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। अलसी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर को गर्म करने के साथ-साथ वजन कम करने के साथ इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है। जानिए कैसे घर पर बनाएं अलसी के लड्डू

अलसी के लड्डी बनाने के लिए सामग्री

  • आधा किलो भूनी हुई अलसी
  • आधा किलो गेहूं का आटा
  • दो कप टुकडों में गुड
  • आधा किलो घी
  • 100-100 ग्राम काजू, बादाम
  • एक चम्मच पिस्ता
  • 100 ग्राम खाने वाली गोंद
  • थोड़ी इलायची

Recipe: ठंड में जरूर खाएं आटे के लड्डू, टेस्ट में लाजवाब और इम्यूनिटी होगी बूस्ट

ऐसे बनाएं अलसी के लड्डू

सबसे पहले भूनी हुई अलसी को ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसे एक बड़े बाउल में निकाल कर रख लें। अब कढ़ाई में थोड़ा घी डालकर आटा को अच्छी तरह से भून लें। हल्का भूरा होने के बाद इसे निकाल लें। इसके बाद घी में गोंद, मक्खन, काजू, बादाम, पिस्ता सभी को एक- एक करके भून लें। इसके बाद इन्हे किसी भारी चीज से इन सबको कूट लें। जिससे यह सब दरदरा हो जाए।

Recipe: ठंड में पेट की चर्बी घटाने में मदद करेगा कद्दू का सूप, ये है बनाने की आसान रेसिपी

अब एक बड़ी कढाई में पानी और गुड डालकर चाशनी बनाएं। इसे तब तक पकाते रहे जब तक कि एक तार की चाशनी न बन जाएं। एक तार की चाशनी को जानने के लिए थोड़ा सा चम्मच में इस चाशनी को लें। इसके बाद इसे थोड़ा ठंडा कर ले। जिससे कि आपके हाथ न जलें। इसके बाद इसे दो उंगुलियों के बीच लेकर दोनों उंगुलियों को एक-दूसरे से दूर करें। जब इसमें एक ही तार बने ते समझ लीजिए कि चाशनी तैयार है। इसके बाद इसमें भूनी हुआ आटा, अलसी, सभी मेवे और गोंद डालकर अच्छी तरह से मिलाए। जिससे कि गुड पूरे में अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं। इसके साथ ही इसमें पीसी इलायची डाले। इसके बाद हाथों में थोड़ा सा पानी डालकर इसको लेकर लड्डू बनाकर एक प्लेट में रख दें। आपके अलसी के लड्डू बनकर तैयार है।

Recipe: ठंड के मौसम में कई बीमारियों से बचाव करेगी गुड़ की चटनी, ये है बनाने की आसान रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल