1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रेस्टोरेंट वाले इस सीक्रेट तरीके से बनाते हैं आपकी फेवरेट दही-कोकोनेट चटनी

रेस्टोरेंट वाले इस सीक्रेट तरीके से बनाते हैं आपकी फेवरेट दही-कोकोनेट चटनी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 25, 2020 02:10 pm IST,  Updated : May 25, 2020 02:11 pm IST

आपने नारियल की चटनी तो कई बार बनाई होगी, लेकिन क्या आपने इसमें कभी दही मिलाने के बारे में सोचा हैं। अगर नहीं तो इस बार ट्राई करें रेस्टोरेंट स्टाइल नारियल दही की स्पेशल चटनी।

नारियल दही चटनी रेसिपी- India TV Hindi
नारियल दही चटनी रेसिपी Image Source : INSTRAGRAM/MEERASRECIPES

दक्षिण भारत में नारियल की चटनी को इडली, डोसा आदि के साथ बड़े ही चाव से खाया जाता हैं। नारियल के साथ-साथ इसमें दही मिलाकर जायकेदार चटनी बनाई जाती हैं। जिसमें ऊपर से करी पत्ता और साबुल लाल मिर्च का तड़का लगाया जाता है। इसके साथ ही बेहतरीन स्वाद के लिए इसमें चना दाल भी डाली जाती हैं। अगर आप भी घर में रेस्टोरेंट स्टाइल नारियल दही की चटनी बनाने की सोच रहे हैं तो फिर हम आपको बताने जा रहे हैं इसकी सिंपल विधि। जिसे आप 10 मिनट से भी कम वक्त में आसानी से बना सकते हैं। जानिए नारियल दही चटनी बनाने का सिंपल रेसिपी

घर पर ऐसे बनाएं नारियल दही चटनी

नारियल दही चटनी बनाने के लिए सामग्री

  • आधा कप कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल
  • तीन बड़ा चम्मच भुनी हुई चना दाल
  • तीन बड़ा चम्मच दही 
  • आधा इंच कटा हुआ अदरक
  • 1-2 हरी मिर्च

चुटकियों में घर पर जमाए बाजार जैसा दही, तरीका भी बेहद आसान

  • स्वादामुसार नमक
  • 10 -12 करी पत्ते
  • एक चम्मच सरसों के बीज
  • एक चुटकी हींग 
  • 1 - 2 साबुत लाल मिर्च
  • एक  बड़ा चम्मच तेल

घर पर यूं बनाएं ढाबा स्टाइल भिंडी दो प्याजा, जानिए बनाने का तरीका

ऐसे बनाएं नारियल दही चटनी

सबसे पहले एक बाउल में दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। वही दूसरी ओर नारियल, भुना चना दाल, अदरक, हरी मिर्च, नमक और पानी डालकर ग्राइंडर में अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसे दही में मिक्स कर दें।  इसके बाद तड़का लगाएंगे। जिसके लिए एक पैन में तेल गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद इसमें सरसों के बीज, साबुत लाल मिर्च, करी पत्ता और हींग डालकर फ्राई करें। बस इस बात का ध्यान रखें कि लाल मिर्च जले नहीं। इस इस तड़के को दही में डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपकी  नारियल दही चटनी बनकर तैयार है। 

Balushahi Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी बालूशाही

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल