1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कच्चे आम से बनाएं ये चटपटी रेसिपीज

कच्चे आम से बनाएं ये चटपटी रेसिपीज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 07, 2016 01:02 pm IST,  Updated : Apr 07, 2016 01:03 pm IST

अगर आप भी इस मौसम में कच्चे आम का भरपूर लाभ लेना चाहते है तो फिर इससे बनी हुई विभिन्न तरीक की रेसिपी का आनंद लें।

row mango chuntey
row mango chuntey

आम की चटनी
इसे बनाने के लिये एक पैन लें उसमें एक चम्मच घी गर्म करें और उसमें आधा चम्मच सरसों के बीज, आधा चम्मच उड़द दाल, स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर और 1 साबुत लाल मिर्च डालें और पकाएं।

इसमें कुछ नीम के फूल डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसमें बारीक कटे हुए कच्चे आम, नमक और पानी मिलाएं। इसे पकने दें फिर इसमें स्वादानुसार गुड़ मिलाएं, 5 मिनट तक पकाएं और गर्मागर्म परोसें।

कच्चे आम का मुरब्बा
कच्चे आम को पतला-पतला काट लें।अब एक पैन लें इसमे कटे हुए कच्चे आम के टुकड़े और आधा कप पानी डालकर जब तक उबालें जब तक वह आधा न हो जाएं।

दूसरे पैन लें इसमें  2 चम्मच चीनी और पानी मिलाकर गर्म करें जब तक ये गाढ़ा न हो जाएं इसे पकाते रहे। अब इसमें उबले हुए आम के पीस, इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला दें। इसे हवाबंद डिब्बों में स्टोर करके रख दें।

अगले स्लाइड में पढ़े कच्चे आम की और रेसिपीज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल