1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Eid Mubarak 2018: ईद पर मेहमानों को खिलाएं किमामी सेवइयां, जानिए बनाने की विधि

Eid Mubarak 2018: ईद पर मेहमानों को खिलाएं किमामी सेवइयां, जानिए बनाने की विधि

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jun 14, 2018 12:44 pm IST,  Updated : Jun 14, 2018 12:44 pm IST

ईद के खास मौके में हम आपको बताने जा रहे है किमामी सेवाईयां बनाने की रेसिपी। जो कि खासकर नवाबों के शहर लखनऊ में प्रसिद्ध है। फिर देर किस बात की आप भी बनाएं किमामी सेवाइयां।

recipe of kimami sewai- India TV Hindi
recipe of kimami sewai

नई दिल्ली: रमजान के पाक महीने के बाद ईद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन कई तरीके के पकवान बनाएं जाते है। हर कोई दुश्मनी को छोड़कर एक-दूसरे के गले मिलते है। इस बार ईद 15 जून को मनाई जाएं लेकिन चांद के दिखने पर निर्भर है। ईद के दिन सबसे खास पकवान बनाया जाता है वो है सेवाइयां। जी हां ईद पर सेवाइयां को अपनी ही शान होती है।

इस खास मौके में हम आपको बताने जा रहे है किमामी सेवाईयां बनाने की रेसिपी। जो कि खासकर नवाबों के शहर लखनऊ में प्रसिद्ध है। फिर देर किस बात की आप भी बनाएं किमामी सेवाइयां।

सामग्री

1. 100 ग्राम सेवई   
2. 1 कप घी
3. 3 कप दूध
4. 1 कप चीनी

गार्निश के लिए
5. 5-6 इलायची
6. 4-5 लौंग
7. 10 कटे हुए बादाम
8. 10 कटे हुए पिस्‍ता
9. एक चुटकी केसर

यूं बनाएं किमामी सेवाइयां
सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गर्म करें और गर्म हो जाने के बाद उसमें इलायची और लौंग डाल कर हल्‍का फ्राई कर लें।  इन्हें निकालने के बाद इसी में कम से कम 5 से 6 मिनट सेवई फ्राई कर लें। अब एक दूसरी कढ़ाई में दो कप पानी डालें फिर चीनी डालकर इसकी चाशनी बना लें। बन जाने के बाद इसमें सेवई डाल दें और दूध भी डाल दे। इसके बाद इसे तब तक पकाते रहें जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए। गाढ़ा हो जाने के बाद गैस बंद कर दे। अब एक सर्विंग बाउल में निकाल कर लौंग तथा इलायची डाल कर गार्निश करें और इसे मनचाहें तरीके से कटे बादाम और पिस्‍ते से सजा दे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल