1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Eid Ul Fitr 2020 Recipe: किमामी सेवई खिलाकर दें ईद की मुबारकबाद, ये रहा बनाने का तरीका

Eid Ul Fitr 2020 Recipe: किमामी सेवई खिलाकर दें ईद की मुबारकबाद, ये रहा बनाने का तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 22, 2020 01:09 pm IST,  Updated : May 22, 2020 01:16 pm IST

ईद के खास मौके पर किमामी सेवईं बनायी जाती है। ये सेवईं बहुत ही ज्यादा टेस्टी होती है। जानिए घर पर कैसे बनाएं किमामी सेवई।

घर पर ऐसे बनाएं किमामी सेवई- India TV Hindi
घर पर ऐसे बनाएं किमामी सेवई Image Source : INSTRAGRAM/DELHIFOODIEGIRLS

कोरोना वायरस के चलते इस बार घर पर ही आप कई तरह के पकवान बनाकर ईद का त्योहार अपनी फैमिली के साथ मना सकते हैं। ईद के खास मौके पर किमामी सेवई बनाई जाती हैं। कहा जाता है कि इसके डिश के बिना ईद का त्योहार फीका है। अगर आप भी इसस बार ईद में किमामी सेवई बनाने की सोच रहे हैं फिर यूं बनाएं लज़ीज किमामी सेवई।

घर पर ऐसे बनाएं किमामी सेवई

किमामी सेवई बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम सेंवई
  • स्वादानुसार शुगर
  • डेढ़ कप मावा
  • ढाई सौ ग्राम दूध
  • 1 कप मखाना
  • 3 चम्मच घी
  • थोड़े से बारीक कटे हुए बादाम
  • थोड़े से बारीक कटे हुए काजू
  • 4-5 इलायची
  • कुछ बूंदे ऑरेंज कलर 

लॉकडाउन में पिज्जा मिस कर रहे हैं तो घर पर बिना ओवन यूं फटाफट बनाएं तवा पिज्जा

ऐसे बनाएं किमामी सेवई

किमामी सेवईं बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई या पैन में घी डालकर धीमी आंच  में गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद इसमें इलायची डालकर फ्राई करें। इसके बाद इन्हें निकाल लें। अब इसी पैन में सेवई डालकर अच्छी तरह से फ्राई कर लें। अब चाशनी बनाएंगे। इसके लिए एक पैन में चीनी और पानी डालकर गर्म करेंगे। जब चाशनी बन जाएं तो ऑऱेंज कलर डाल दें। इसके बाद इसमें फ्राई की हुई सेवई डालें। जब सेवई चाशनी में अच्छी तरह से मिक्स बो जाएं तो इसमें दूध डाल दें और धीमी आंच में दूध गाढ़ा होने तक उबाल लें। इसके बाद गैस बंद कर दें। अब इसके ऊपर फ्राई की हुई इलायची डाल दें। आपकी  किमामी सेवई बनकर तैयार है। इन्हें गर्मागर्म सर्व करें।

Kheer Recipe: यूं बनाइए चावल की लजीज खीर, खाने वाले करेंगे खुलकर तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल