1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: घर पर बनाएं बच्चों के लिए ये हेल्दी ड्रिंक, यह है रेसिपी

Recipe: घर पर बनाएं बच्चों के लिए ये हेल्दी ड्रिंक, यह है रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 27, 2018 10:51 pm IST,  Updated : Aug 27, 2018 10:51 pm IST

आप अपने बच्चे को कुछ हैल्दी बनाकर देने की सोच रही हैं तो Choco Peanut Butter Smoothie सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

Choco Peanut Butter Smoothie- India TV Hindi
Choco Peanut Butter Smoothie

नई दिल्ली: आप अपने बच्चे को कुछ हैल्दी बनाकर देने की सोच रही हैं तो Choco Peanut Butter Smoothie सबसे बेस्ट ऑप्शन है। हाई प्रोटीन से भरपूर यह स्मूदी पीने में टेस्टी होने के साथ-साथ बनाने में भी बेहद आसान है। यह बच्चों को खूब पसंद भी आएगी और वह आपको बार-बार यह ड्रिंक बनाने के लिए कहेंगे। तो चलिए जानते हैं हई प्रोटीन से भरपूर बच्चों के लिए टेस्टी-टेस्टी चोको पीनट बटर स्मूदी बनाने की रेसिपी।

सामग्रीः 

टोन्ड मिल्क- 220 मिली
चॉकलेट प्रोटीन पाउडर- 20 ग्राम
पीनट बटर- 1 टेबलस्पून
आइस क्यूब्स- 3
चॉकलेट चिप्स- गार्निश के लिए
चॉकलेट क्रीम- गार्निश के लिए

विधि
सबसे पहले ब्लैंडर में 220 मिली टोन्ड मिल्क, 20 ग्राम चॉकलेट प्रोटीन पाउडर, 1 टेबलस्पून पीनट बटर और 3 आइस क्यूब्स को डालकर स्मूद ब्लैंड कर लें।

अच्छी तरह ब्लैंड करने के बाद इसे गिलास में डालें और फिर चॉकलेट चिप्स और चॉकलेट क्रीम से गार्निश करें।(Recipe: ऐसे बनाएं सेहतमंद और टेस्टी करेला का थेपला)

आपकी चोको पीनट बटर स्मूदी बनकर तैयार है। अब आप इसे बच्चों को पीने के लिए दें।(रक्षाबंधन 2018: इस खास अवसर पर भाई के लिए बाजार की मिठाई नहीं बल्कि घर पर बनाएं 'मलाई बर्फी')

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल