1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: ऐसे बनाएं सेहतमंद और टेस्टी करेला का थेपला

Recipe: ऐसे बनाएं सेहतमंद और टेस्टी करेला का थेपला

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 24, 2018 10:07 am IST,  Updated : Aug 24, 2018 10:07 am IST

 करेला का थेपला का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी है। इसे आप नाश्ते में भी बना सकते है। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।

 karela ka thpela- India TV Hindi
 karela ka thpela

रेसिपी डेस्क: आपके कई तरह के थेपले खाएं होगे। जो खाने में बहुत टेस्टी होते है। लेकिन आपने कभी करेला के थेपले खाएं है। जी हां सुनकर रह गए न हैरान। लेकिन आपको यह बात नहीं पता कि यह खाने में बेहतरीन होते है। इसके साथ-साथ इसका सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी है। इसे आप नाश्ते में भी बना सकते है। जानिए इस  रेसिपी को बनाने की विधि के बारें में।

करेला थेपले बनाने के लिए सामग्री

  • करेले का छिलका बारीक कटा हुआ
  • 1 चम्मच लहसुन बारीक पिसा हुआ
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • स्वदानुसार मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच हरा धनिया पाउडर
  • 1 चममच धनिया बारीक कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल थेपलों को बनाने के लिए

ऐसे बनाएं करेला का थेपला

सबसे पहले सभी सामग्रियों मिला लें। इसके बाद इसें आटे में डालकर गुंथ लें। अब आटे की लोई काट लें। इसके बाद इच्छानुसार चौड़ाई के हिसाब से इन्हें गोल आकार में बेलें।

इन थेपलों को दोनों तरफ से तंवे पर सेंकें। इन्हें ब्राउन होने तक सेकते रहें। अब इन थेपलों पर हल्का -हल्का तेल लगाकर सेंक लें। आपका गर्मागर्म करेला का थपेला बनकर तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल