रेसिपी डेस्क: क्या सब्जियों आपका वजन कम करने में मदद करती है। तो इसका उत्तर है हां। वेटलॉस सूप से आप आसानी से अपना वजन कर सकते है। वैसे हमेशा सूप बोरिंग होते है। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे सूप के बारें में पता रहे है। जो कि टेस्ट में बेहतरीन होगा। इसके साथ ही वजन कम करने में मदद करेगा।
Related Stories
फैट बर्निंग सूप
आपको जो भी सब्जियां पसंद है। इस सूप में डाल सकते है। यह वजन कम करने का सबसे अच्छा सूप माना जाता है।

इस सूप के लिए आपको चाहिए
- 4 मीडियम साइज प्याज
- 3 टमाटर
- एक छोटा पत्ता गोभी
- 1 हरी शिमला मिर्च
- 1 हरी धनिया
ऐसे बनाएं
इन सभी चीजों को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें और इसे एक पैन में डाल दें। इसके साथ ही इसमें इतना पानी डालें कि सब्जियां डूब जाएं। इसके बाद इसमें Vegetable Bouillon और Seasoning(यह दोनों चीजें मार्कट में आसानी से मिल जाएगी) डालकर ढक दें। कम से कम 10 मिनट तेज आंच में पकाएं। इसके बाद आंच धीमी करके तब तक पकाएं। तब तक कि सब्जियां न पक जाएं। पक जाने के बाद इसमें हर्ब्स डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
Italian zero

इटालियन जीरो
इस सूप को बनाने के लिए आपको चाहिए
- 2 बड़े प्याज
- 2 कली अदरक
- 2 तुरई
- फेन्नल बल्ब
- 1 मिर्च
- अधिक मात्रा में हरी और लाल पत्ता गोभी
- 300 ग्राम पालक
- 3 बड़े टमाटर
- एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च
- एक चम्मच जीरा और आर्गेनों
- एक चुटकी तुलसी
- स्वादानुसार नमक और काली मिर्च
इन सभी चीजों को एक सूप पैन में डाले और पानी डालकर पकाएं। जब सब्जियां पक जाएं तो गैस बंद कर दें।
Cauliflower soup

गोभी का सूप
इसका सेवन करने से आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते है।
सामग्री
- कटा हुआ प्याज
- ऑलिव ऑयल
- अदरक
- कटा हुआ आलू
- कटी हुई गोभी
- प्योर क्रीम
- चिकन स्टॉक
ऐसे बनाएं
सबसे पहले लहसुन और प्याज काट लें। इसके बाद इसमें इसमें आलू औक गोभी मिलाकर इसमें स्टॉक मिलाकर उबाल लें। जब सभी चीजें पक जाएं तो इसमें क्रीम डालकर थोड़ा और पकाएं। आपका सूप बनकर तैयार है।