1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: घर में ऐसे आसानी से बनाएं मैंगो फ्रूटी

Recipe: घर में ऐसे आसानी से बनाएं मैंगो फ्रूटी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 11, 2017 01:34 pm IST,  Updated : May 11, 2017 01:34 pm IST

आपने मैंगो फ्रूटी मार्केट से लेकर खूब पी होगी, लेकिन कभी आपने इसे घर में बनाया है। नहीं तो इस बार घर में ही बनाएं मैंगो फ्रूटी जो पीने में मार्केट से भी अच्छी होगी। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।

mango frooti- India TV Hindi
mango frooti

रेसिपी डेस्क: गर्मियों के मौसम 'आम' का मौसम होता है। आमतौर पर हर मौसम में आपको आम मार्केट में मिल जाएंगे, लेकिन गर्मी का मौसम में आपको हर जगह दिख जाएंगे। हम आम से न जाने कैसी-कैसी रेसिपी बनाते है। जैसे कि आम का पना, मैंगो शेक, आदि। आपने मैंगो फ्रूटी मार्केट से लेकर खूब पी होगी, लेकिन कभी आपने इसे घर में बनाया है। नहीं तो इस बार घर में ही बनाएं मैंगो फ्रूटी जो पीने में मार्केट से भी अच्छी होगी। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।  

सामग्री

1. दो पके हुए छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ आम
2. एक कच्चा आम
3. दो कप शुगर
4, आवश्कतानुसार पानी

ऐसे बनाएं घर में मैंगो फ्रूटी
सबसे पहले आम को लेकर प्रेशर कूकर में डालें और थोड़ा पानी डालकर इसे धीमी आंच में पकने दें। जब इसमें 4-5 सीटी आने तक पकने दें। इसके बाद इसे खोल कर रख दें। जिससे कि यह ठंडे हो जाएं। अब दूसरे पैन में शुगर और पानी डालकर धीमी आंच में पकाएं।

अब पके हुए आम और शुगर के घोल को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा बन गया है तो इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए चम्मच से चलाएं। आपका मैंगो फ्रूटी बनकर तैयार है। इसे आप फ्रीज में रख दें। जब भी पीने का मन हो पी लें। ये भी पढ़े:(Recipe: गर्मियों में खिलाएं मेहमानों को स्पेशल शाही कस्टर्ड)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल