1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Lunch Recipe: घर में बस कुछ मिनटों में आराम से बना सकते हैं पंजाबी सोया चाप

Lunch Recipe: घर में बस कुछ मिनटों में आराम से बना सकते हैं पंजाबी सोया चाप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 25, 2018 01:26 pm IST,  Updated : Jul 25, 2018 01:32 pm IST

आपको सोया चाप पसंद है तो आप इसे अपने लंच में शामिल कर सकते हैं। पंजाबी सोया चाप रेसिपी आप आसानी से घर में बना सकते हैं। आप इस सोया चाप को लच्छा पराठा और पुलाव के साथ आसानी से खा सकते हैं। अगर आप वेजिटेरियन है तो आप इस पंजाबी फ्लेवर का मजा ले सकते हैं।

रेसिपी- India TV Hindi
रेसिपी

नई दिल्ली: आपको सोया चाप पसंद है तो आप इसे अपने लंच में शामिल कर सकते हैं। पंजाबी सोया चाप रेसिपी आप आसानी से घर में बना सकते हैं। आप इस सोया चाप को लच्छा पराठा और पुलाव के साथ आसानी से खा सकते हैं। अगर आप वेजिटेरियन है तो आप इस पंजाबी फ्लेवर का मजा ले सकते हैं। लंच में लोग सोया चाप खाना बहुत पसंद करते हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हैल्दी भी होती है। आइए जानें घर पर क्रिस्पी फ्राइड सोया चाप बनाने की आसान विधि। 

सामग्री

सोया चाप - 300 ग्राम
दही- 90 ग्राम
अदरक का पेस्ट- 1/2 टीस्पून
गरम मसाला- 1/2 टीस्पून
धनिया पाउडर - 1 टीस्पून
लाल मिर्च- 1/2 टीस्पून
हल्दी- 1/4 टीस्पून
नमक- 1/2 टीस्पून
सोया चंक्स - 100 ग्राम
मैदा- 100 ग्राम
पानी- 200 मि.ली 
चिल्ली फ्लेक्स- 1/2 टीस्पून
काली मिर्च- 1/4 टीस्पून
ऑर्गेनो- 1/2 टीस्पून
नमक- 1/2 टीस्पून
तेल- तलने के लिए

सोया चाप
सोया चाप

विधि
सबसे पहले सोया चाप के दोनों तरफ कट लगा लें ताकि इसमें नमक-मिर्च का फ्लेवर आसानी से मिक्स हो सके। 

एक बाउल में दही,अदरक,गरम मसाला,धनिया पाउडर,लाल मिर्च,हल्दी और नमक डालकर मिक्स कर लें। 

इस मिक्सचर में सोया चाप मिक्स करके 20 मिनट के लिए ढक्कर साइड पर रख दें। 

अब सोया चंक्स को एक मिक्सी में डालकर पाउडर बना लें और प्लेट में डालकर साइड पर रख दें। 

इसके बाद मैदे में पानी मिक्स करके घोल तैयार कर लें और इसमें चिली फ्लेक्स,काली मिर्च,ऑर्गेनो,नमक डालकर मिला लें। 

अब पहले से मेरीनेट करके रखी हुई चाप को सोया पहले मैदे के घोल डुबोकर इसे सोया पाउडर में लपेट लें। 

इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर चाप को फ्राई कर लें। इसे गोल्डन ब्राउन होने कर तलें। 

फ्राइड चाप को सर्व करें। 

आप इसे दूसरे तरीके से भी बना सकते हैं:

सोया चाप को आठ से दस मिनट तक उबालें। टमाटर, अदरक और मिर्च का पेस्ट बना लें। उसी पैन में जीरा डालकर कुछ सेकेंड भूनें। पैन में हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, कसूरी मेथी और सभी साबुत मसाले डालें।  दो-तीन मिनट तक इन्हें भूनने के बाद पैन में टमाटर वाला पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डालें।(Dinner Recipe: डिनर में बनाएं स्पेशल पंजाबी अरबी की सब्जी)

सोया चाप
सोया चाप

मध्यम आंच पर तेल के अलग होने तक मसालों को पकाएं। गरम मसाला और क्रीम डालकर मिलाएं। जब हल्का उबाल आने लगे तो आधा कप पानी डालें और लगातार चलाते हुए कुछ देर पकाएं। धनिया पत्ती ग्रेवी में डालें और मिलाएं। जब ग्रेवी उबलने लगे तो उसमें सोया चाप और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।(बारिश के मौसम में बच्चों को रखना है हेल्दी, तो टिफिन में पैक करें ये हेल्दी फूड्स)

ये भी पढ़े:

हुआ खुलासा कि आखिर क्यों चिप्स के पैकेट्स में भरी होती है इतनी हवा? वजह है बहुत ही रोचक

जानिए आखिर कौन सा अंडा है सबसे ज्यादा फायदेमंद सफेद या ब्राउन?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल