1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Dinner Recipe: डिनर में बनाएं स्पेशल पंजाबी अरबी मसाला की सब्जी

Dinner Recipe: डिनर में बनाएं स्पेशल पंजाबी अरबी मसाला की सब्जी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 24, 2018 01:00 pm IST,  Updated : Jul 24, 2018 01:18 pm IST

पंजाबी अरबी मसाला रेसिपी एक बहुत ही सिंपल और टेस्टी डिश है। जिसे आप डाल फ्राई, बूंदी रायता और रोटियों के साथ सर्व कर सकते है। इसे आप आसानी से डिनर या फिर लंच में बना सकते है।

Punjabi arbi masala recipe- India TV Hindi
Punjabi arbi masala recipe Image Source : FUNFOODANDFROLIC INTRAGRA

रेसिपी डेस्क: बारिश के मौसम में अरबी आसानी से मार्केट में मिल जाती है, लेकिन हमें समझ नहीं आता है कि इसकी कौन सी सब्जी बनाएं कि वह टेस्टी बनें। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आएं है पंजाबी अरबी की सब्जी।

पंजाबी अरबी मसाला रेसिपी एक बहुत ही सिंपल और टेस्टी डिश है। जिसे आप डाल फ्राई, बूंदी रायता और रोटियों के साथ सर्व कर सकते है। इसे आप आसानी से डिनर या फिर लंच में बना सकते है।

सामग्री

  • अरबी 250 ग्राम
  • एक बड़ा छोटे टुकड़ों में किया हुआ प्याज
  • एक टमाटर कटा हुआ
  • एक चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट
  • नमक स्वादानुसार
  • एक टीस्पून हल्दी पाउडर
  • एक टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • एक टीस्पून अमचूर
  • एक टीस्पून धनिया पाउडर
  • एक टीस्पून गरम मसाला
  • गार्निश करने के लिए हरा धनिया

ऐसे बनाएं पंजाबी अरबी की सब्जी

सबसे पहले अरबी को साफ कर लंबे-लंबे भाग में काट लें। अब इसमें एक चम्मच हल्दी और चुटकी बर नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

ऐसा करने के बाद आप देखें की अरबी का रंग लाइट ब्राउन हो गया है और पानी निकल रहा है। इसे आप टिशू की मदद से पोछ लें।

अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें। फिर लहसुन-अदरक का पेस्ट डालें फिर इसके बाद इसमें टमाटर डालें और पक जाने तक फ्राई करें। इसके बाद इसमें सभी मसाले और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
अब इसमें अरबी डालकर फ्राई करें। अब इसे किसी ढक्कन से ढक दें और 4-5 मिनट पकने दें। फिर गैस बंद कर दें।
आपकी पंजाबी अरबी बनकर तैयार है। इसे आप किसी बाउल में निकालकर हरा धनिया से गर्निश कर सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल