1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Kitchen Hacks: सर्दियों में शरीर को गर्म रखना चाहते हैं तो खाएं गुड़ की चटनी, जानें बनाने की विधि

Kitchen Hacks: सर्दियों में शरीर को गर्म रखना चाहते हैं तो खाएं गुड़ की चटनी, जानें बनाने की विधि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 14, 2021 10:59 pm IST,  Updated : Oct 14, 2021 10:59 pm IST

आज हम आपको गुड़ की चटनी बनाने के तरीकों के बारें बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप आसानी से चटनी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

Jaggery chutney recipe- India TV Hindi
गुड़ की चटनी Image Source : INSTAGRAM/ITSYUMMYUSA

सर्द मौसम में सर्दी बहुत लगती है। इसे बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनते हैं। ये हमारी बाहर की सर्दी को तो मिटा देते हैं लेकिन अंदरूनी सर्दी बरकरार रहती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में शरीर में गर्मी सही खान-पान से आती है। ऐसे में आप सर्दियों के मौसम में गुड़ की चटनी का सेवन कर सकते हैं। गुड़ हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसकी तासीर गर्म होने की वजह से सर्दियों के मौसम में खाने की सलाह दी जाती है। इसका सेवन करने से शरीर को पर्याप्त कैलोरी मिलती है और शरीर गर्म बना रहता है।

गुड़ से बनी खट्टी मीठी चटनी खाने का स्वाद और बढ़ा देती है। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है। तो आज हम आपको गुड़ की चटनी बनाने के तरीकों के बारें बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप आसानी से चटनी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

Kitchen Hacks: सब्जी में मिर्च ज्यादा हो जाए तो टेंशन न लें, अपनाएं ये ट्रिक्स, नहीं लगेगा तीखापन

गुड़ की चटनी बनाने के लिए सामग्री

सरसों का तेल (5 चम्मच)

ऑलिव क्रशड किए हुए (एक बाउल) 
गुड़  (50 ग्राम)
पंच फोरन ( 2 चम्मच )
भुना हुआ जीरा  (2 चम्मच)
 लाल मिर्च पाउडर (एक चम्मच)
 शहद (2 चम्मच)

Kitchen Tips : बर्तन स्टैंड की साफ-सफाई करने में होती है परेशानी? ट्राई करें ये ट्रिक्स

इस तरह बनाए गुड़ की चटनी

  • सबसे पहले एक पैन में सरसो का तेल डालकर उसे गर्म कर लें।
  • उसके बाद इसमें गुड़ को गर्म करके मिलाएं।
  • अब इसमें ऑलिव डालने के बाद नमक, पंच फोरन, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा डालकर कुछ देर तक पकाएं। 
  • थोड़े देर तक पकने के बाद इसमें शहद मिलाएं। अब इसे कुछ देर तक पकने दें।
  • लीजिए हो गई आपकी खट्टी-मीठी चटनी तैयार। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल