1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Navaratri Special Recipe: फलाहार में शामिल करें साबूदाने की खिचड़ी, जानें आसान रेसिपी

Navaratri Special Recipe: फलाहार में शामिल करें साबूदाने की खिचड़ी, जानें आसान रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 06, 2021 11:05 pm IST,  Updated : Oct 07, 2021 04:05 pm IST

अगर आप भी व्रत रखने जा रहे हैं तो इस नवरात्रि साबूदाने की खिचड़ी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं साबूदाने की खिचड़ी बनाने की आसान रेसिपी।

sabudane ki khichdi- India TV Hindi
साबूदाने की खिचड़ी Image Source : INSTAGRAM/ _THEBHUKADBOWL

सोमवार यानि 7 अक्टूबर से नवरात्रि का व्रत शुरू हो रहा है। भक्त नवरात्रि में मां दुर्गा का स्वागत करेंगे और उनकी कृपा पाने के लिए 9 दिन तक व्रत भी रखेंगे। इनमें से कुछ लोग तो सिर्फ फलाहार करते हैं लेकिन जो लोग व्रत के दौरान फल के अलावा सेंधा नमक खाते हैं वैसे लोग साबूदाने खिचड़ी का सेवन जरूर करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में स्टार्च पाया जाता है जिसके कारण पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। अगर आप भी व्रत रखने जा रहे हैं तो इस नवरात्रि साबूदाने की खिचड़ी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं साबूदाने की खिचड़ी बनाने की आसान रेसिपी।

नवरात्रि रेसिपी: इस नवरात्रि घर पर बनाएं 'व्रत वाला पुलाव', जानें बनाने की विधि

Shardiya Navratri 2021: नवरात्रि कल से, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

साबूदाना की खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री

1 कप साबूदाना

1/2 कप मूंगफली
1 चम्मच घी
1 चम्मच जीरा
3 से 4 साबुत लाल मिर्च
2 से 3 कढ़ी पत्ता
1 चम्मच सेंधा नमक
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच बारीक कटा हुआ हरी मिर्च
1 चम्मच नींबू का रस

Shardiya Navratri 2021 : नवरात्रि में घर पर लाएं ये 6 चीजें,  माता रानी रहेंगी प्रसन्न और होगा लाभ

साबूदाना की खिचड़ी बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले साबूदाने को पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें। उसके बाद इसे पानी में 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
  • 1 घंटे के बाद इसका पानी निकाल दें और फिर इसे एक कपड़े में डालकर फैला दें। ध्यान रहे कि साबूदाने से सारा पानी निकल जाना चाहिए नहीं तो बनाते समय यह चिपकने लगता है।
  • अब एक पैन में घी डालें और इसे गर्म होने दें। 
  •  गर्म हो जाने के बाद इसमें साबूदाना, मूंगफली, नमक और मिर्च पाउडर मिलाकर फ्राई करके निकाल लें।
  • उसके बाद घी में जीरा, लाल मिर्च और कढ़ी पत्ते का तड़का लगाएं। अब इसमें साबूदाना मिला दें।
  • उसके बाद सभी को कम आंच पर पकाएं और फिर आखिरी में इसमें नींबू का रस मिलाएं।
  • तो इस तरह हो गया साबूदाने की खिचड़ी तैयार।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल