1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Monsoon Recipe: इस मौसम में दिमाग को चाहिए सुकून तो पिएं मीठी टेस्टी मैंगो लस्सी

Monsoon Recipe: इस मौसम में दिमाग को चाहिए सुकून तो पिएं मीठी टेस्टी मैंगो लस्सी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 03, 2018 01:53 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 01:53 pm IST

इस मॉनसून सीजन में अलग-अलग फ्लेवर का खाना खाया जाता है। ज़ायका के लिए यह मौसम सबसे बेहतरीन माना जाता है। मानसून आते ही मौसम में अजीब सी चिपचिपाहट फील होने लगती है। 

mango lassi- India TV Hindi
mango lassi

नई दिल्ली: इस मॉनसून सीजन में अलग-अलग फ्लेवर का खाना खाया जाता है। ज़ायका के लिए यह मौसम सबसे बेहतरीन माना जाता है। मानसून आते ही मौसम में अजीब सी चिपचिपाहट फील होने लगती है। गर्मी और उमस के इस मौसम में अगर आपको कोई एक चीज राहत दे सकती है तो वो है मीठी टेस्टी मैंगो लस्सी। आ गया न मुंह में पानी...जी हां इस मौसम में अगर कुछ है जो आपकी जुबान के साथ आपको दिमाग को भी सुकून पहंचा सकता है तो वो सिर्फ मैंगो लस्सी है। आइए जानते हैं क्या है इसे बनाने का सही तरीका।  

देशभर में लस्सी के लोकप्रिय होने के पीछे कई कारण हैं। गर्मी की ये कूल रेसिपी एनर्जी से तो भरी ही है, साथ ही दही में मौजूद प्रोबायोटिक गुण शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। खास बात यह है कि लस्सी बनाने के लिए उन आमों का इस्तेमाल किया जाता है जिनमें फाइबर का मात्रा कम होने के साथ स्मूद और क्रीम टेक्सचर जल्दी बन जाए। लस्सी का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इलायची का प्रयोग कर सकते हैं।

सामग्री

आम - 1 कप (कटे हुए)
चीनी - आधा कप
दही - आधी कटोरी से कम
ईलायची - 2
पुदीना पत्तियां (गार्निशिंग के लिए) 4-5
बर्फ के टुकड़े - 8-9

तरीका
एक या दो पके हुए आम लें और उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें। एक जार लें और उसमें दही, आम के टुकड़े, चीनी और बर्फ के टुकड़े डालें। ईलायची डालकर ब्लेंड कर स्मूद लस्सी तैयार कर लें। अब जार से लस्सी को गिलास में सर्व करें और ऊपर से पुदीने की पत्तियां डाल दें।

सुझाव
अगर आप चाहते हैं तो आम की लस्सी में ठंडा पानी डाल सकते हैं। गार्निशिंग के लिए पुदीने की पत्तियों की जगह बादाम और पिस्ते का प्रयोग भी कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल