1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: नवरात्रि में बनाएं बिना प्याज मटर पनीर की टेस्टी सब्जी, जानिए बनाने का सिंपल तरीका

Recipe: नवरात्रि में बनाएं बिना प्याज मटर पनीर की टेस्टी सब्जी, जानिए बनाने का सिंपल तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 21, 2020 11:03 am IST,  Updated : Oct 21, 2020 11:03 am IST

नवरात्रि के दिनों में लहसुन-प्याज सेवन करना शुभ नहीं मानते हैं। जानिए बिना प्याज के कैसे बनाएं टेस्टी मटर पनीर की सब्जी।

Recipe:नवरात्र के दिनों में बनाएं बिना प्याज मटर पनीर की टेस्टी सब्जी, जानिए बनाने का सिंपल तरीका- India TV Hindi
Recipe:नवरात्र के दिनों में बनाएं बिना प्याज मटर पनीर की टेस्टी सब्जी, जानिए बनाने का सिंपल तरीका Image Source : INSTAGRAM/FOODIES_925

शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं। ऐसे में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए अधिकतर लोग फलाहारी व्रत रहते हैं। इसके साथ ही कई ऐसे लोग है जो नवरात्रि के दिनों में लहसुन-प्याज सेवन करना शुभ नहीं मानते हैं। ऐसे में हम सोचते है कि बिना प्याज और लहसुन के जायदेदार सब्जी बनाना संभव नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि इन दोनों चीजों के बगैर भी आप टेस्टी सब्जी बना सकते हैं। तो फिर देर कि बात की ऐसे बनाएं बिना लहसुन-प्याज के टेस्टी मटर पनीर की सब्जी

बिना प्याज पनीर की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

  • 100 ग्राम पनीर क्यूब में कटा हुआ
  • 50 ग्राम मटर
  • 1 मीडियम साइज का टमाटर का प्यूरी
  • आधा चम्मच हल्दी 
  • आधा चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चौथाई चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • तेल या घी

Navratri Vrat Recipe: व्रत में बनाएं आलू की टिक्की और चटनी, स्वाद के साथ-साथ भरेगा पेट भी

ऐसे बनाएं पनीर की सब्जी

सबसे पहले एक कढ़ाई में घी या तेल डालकर पनीर को फ्राई कर लेंगे। इसके बाद बचे हुए ऑयल में जीरा डालेंगे। इसके बाद इसमें टमाटर प्यूरी डालकर फ्राई कर लेंगे। इसके बाद सभी मसाले डाल देंगे। थोड़ी देर पकने के बाद इसमें हरी मटर और अपने अनुसार पानी डाल देंगे और धीमी आंच में पकने देंगे। जिससे कि मटर अच्छे से पक जाए। आप चाहे तो 1-2 मिनट ढक्कन बंद कर दें। इसके बाद इसमें नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें पीनर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके 3-4 मिनट पकने दें। फिर गैस बंद कर दें। आपकी टेस्टी पनीर बनकर तैयार है। 

Navratri Vrat Recipe: नवरात्रि के व्रत पर बनाएं चटपटी और हेल्दी साबूदाना खिचड़ी, ये रहा बनाने का तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल