1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी ब्रेड का रायता

Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी ब्रेड का रायता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 08, 2016 02:03 pm IST,  Updated : Jun 08, 2016 02:04 pm IST

आपने रायता तो कई तरह के खाएं होगे या फिर बनाएं होगे। बूंदी, खीरे का रायता आदि, लेकिन आज हम आपको ब्रेड से बना रायता के बारें में बता रहे है जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में बहुत ही आसान है। तो फिर देर किस बात कि बनाइए ब्रेड का राय़ता।

bread raita- India TV Hindi
bread raita

रेसिपी डेस्क: रायता खाना सभी को पंसद होतो है खासकर के गर्मी के मौसम में। इस मौसम में इसका सेवन करने से आपका शरीर अंदर से ठंडा रहता है। साथ ही आपकी कई बीमारियों से बचाता है। आपने रायता तो कई तरह के खाएं होगे या फिर बनाएं होगे। बूंदी, खीरे का रायता आदि, लेकिन आज हम आपको ब्रेड से बना रायता के बारें में बता रहे है जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में बहुत ही आसान है। तो फिर देर किस बात कि बनाइए ब्रेड का राय़ता रेसिपी

ये भी पढ़े-

सामग्री

1. 10 ब्रेड स्लाइस किनारे कटे हुए
2. आधा किलो दही
3. डेढ चम्मच शुगर
4. एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
5. आधा चम्मच काला नमक
6. आधा चम्मच काली मिर्च
7. एक चम्मच जीरा
8. एक चम्मच राई
9. एक चुटकी हींग
10  2 चम्मच घी
11. 6 कड़ी पत्ता

ऐसे बनाएं ब्रेड की रायता
सबसे पहले एक पैन में घी डालकर गर्म करें। गर्म होने के बाद इसमें हींग, राई और करी पत्ता डालकर भूनें। इसके बाद इसमें ब्रेड टुकड़ों को डालकर धीमी आंच पर 2 मिनट तक भून लें। ब्रेड के भुने टुकड़ों को निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।

अब दही में एक चम्मच चीनी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अगर दही गाढ़ा हो जाए तो आवश्कतानुसार पान मिला लें। इसके बाद इसमें ब्रेड डालें। और जीरे को भूनकर पीस लें और इसके ऊपर छिड़क दें। इसके साथ ही काली मिर्च और काल नमक डाल दें। आपका ब्रेड का स्वादिष्ट रायता बनकर तैयार है। इसे आप खाने के साथ सर्व कर सकते है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल