1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मानसून का मजा लें तवा राइस के साथ

मानसून का मजा लें तवा राइस के साथ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 30, 2015 02:38 pm IST,  Updated : Jul 31, 2015 02:29 pm IST

नई दिल्ली: मानसून के मौसम में हमेशा कुछ अलग खाने का मन करता है। बारिश में आप बाहर का खाना तो खा नही सकती है क्योंकि इससे आपकी तबियत खराब होने का डर रहता है।

mansoon recipe: यूं बनाए साउथ...- India TV Hindi
mansoon recipe: यूं बनाए साउथ इंडियन तवा राइस

नई दिल्ली: मानसून के मौसम में हमेशा कुछ अलग खाने का मन करता है। बारिश में आप बाहर का खाना तो खा नही सकती है क्योंकि इससे आपकी तबियत खराब होने का डर रहता है। तो क्यो न इस मौसम में घर में ही कुछ स्पेशल बनाते है जो खाने में भी हेल्दी और टेस्टी हो। जिसे आप लंच या डिनर किसी भी समय बना सकते है। तो तैयार हो जाइए तवा राइस बनाने के लिए।

सामग्री

1.आधा कप पका चावल

2.दो चम्मच तेल
3.एक चम्मच सरसों
4.एक चम्मच उड़द दाल
5.चुटकी भर हींग
6.पांच-छ: कड़ीपत्ता
7.तीन सूखी टुकडे की हुई कश्मीरी लाल मिर्च
8.एक चौथाई हल्दी
9.स्वादानुसार नमक
10.दो चम्मच भूनी हुई मूंगफली का पाउडर
11.दो चम्मच भुने हुए तिल का पाउडर

यूं बनाए-

 

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें । गर्मं हो जाने पर उसमे सरसों और उड़द दाल डालिए। जब सरसों चटखने लगे, इसके बाद हिंग, कड़ीपत्ता और लाल मिर्च डालिए और धीमी आंच में एक मिनट भूनिए। फिर इसमें
चावल, हल्दी, मूंगफली-तिल का पाउडर और नमक डालिए औऱ ठीक ढंग से मिलाइए और धीमी आंच में चार से पांच मिनट तक फ्राई करें। आपका तवा राइस बन कर तैयार हो गया है । अब इसे आप गरमा-गनम सर्व करें और मानसून की मजा लें।
    

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल