1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी वनीला आइसक्रीम

Recipe: घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी वनीला आइसक्रीम

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 15, 2021 12:03 am IST,  Updated : Jul 15, 2021 12:03 am IST

लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल फिलहाल बंद है और बच्चें अपने घर पर ही हैं। घर में कई बार ऐसा होता है की बच्चे कब खाने में क्या डिमांड कर दें कह पाना मुश्किल हो जाता है।

 घर पर कैसे बनाएं...- India TV Hindi
 घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी वनीला आइसक्रीम   Image Source : INSTAGRAM LAWYER.FOODIE.CONNECT

लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल फिलहाल बंद है और बच्चें अपने घर पर ही हैं। घर में कई बार ऐसा होता है की बच्चे कब खाने में क्या डिमांड कर दें कह पाना मुश्किल हो जाता है। बच्चों की सबसे पसंदीदा डिश की बात की जाये तो आइस क्रीम बच्चों को खूब पसंद होती है। मगर कई बार ऐसा होता है कि घर में आइस क्रीम होती नहीं है। पर चिंता करने की कोई बात नहीं है आज हम आपको बताएंगे की 5 मिनट में घर बैठे आइस क्रीम कैसे तैयार की जाये वो भी बिलकुल आसान तरीके से : 

सामग्री:-

फूल फैट क्रीम: 150 ग्राम

दूध: 150 ग्राम
चीनी: 3 चम्मच
ड्राई फ्रूट्स
नमक 3 चम्मच
वैनिला एसेन्स: 1/2 चम्मच
जिपलॉक बैग/प्लास्टिक : 2
बर्फ: 1 कटोरा

बनाने कि विधि:- 

1. सबसे पहले क्रीम, दूध, और चीनी को मिक्स कर के उसे अच्छे से मिला ले |
2. . फिर उसमें वनीला एसेन्स डाल कर मिलाएं |
3. आप चाहे तो जिपलॉक के जगह  प्लास्टिक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
4.  एक कटोरे में प्लास्टिक को रख ले ताकि दूध को डालते समय परेशानी ना हो उसके बाद दूध को डाल दें |
5.  फिर उसे अच्छी तरह से बंद कर ले |
6 .अब जिपलॉक में आधी बर्फ डालें और फिर उसमे 2 चम्मच नमक डाल दें।
7. अब दूध वाले पैकेट को डाल दें |
 8.  उसके ऊपर से बाकि बर्फों को डाल कर नमक को भी डाल दे फिर जिपलॉक को बंद कर दे |
9.   फिर उसे टावल से चारो तरफ से अच्छे से ढक दें |
10..  5-7 मिनट तक उसे जोर-जोर इसे हिलाये|
11.  फिर दूध वाले पैकेट को जिपलॉक बैग से निकालें अब आप देखेंगे की आइसक्रीम जम गयी है |
12  खोलें और उसे किसी प्लेट या कटोरे में निकाल ले |
13 आप चाहें तो थोड़ा सा ड्राई फ्रूट्स से सजा सकते हैं। आइसक्रीम तैयार हो गई।

दूध में पानी बिलकुल भी ना मिलाएं |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल