1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इस विंटर जरूर ट्राई करें सरसों का साग और मक्के की रोटी, ऐसे बनाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद

इस विंटर जरूर ट्राई करें सरसों का साग और मक्के की रोटी, ऐसे बनाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 30, 2021 10:45 pm IST,  Updated : Nov 30, 2021 10:45 pm IST

खाने-पीने का शौक रखने वालों के लिए सर्दियों का मौसम बेस्ट होता है। ठंड में एक से बढ़कर एक पकवानों का लुत्फ उठाया जा सकता है, जो ना सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि पौष्टिक भी होते हैं। इन्हीं मे से एक है सरसों का साग और मक्के की रोटी।

sarso ka saag - India TV Hindi
सरसों का साग  Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • सरसों का साग और मक्के की रोटी बनाने की रेसिपी।
  • सरसों के साग में ना डालें टमाटर।
  • साग में ये एक चीज डालेंगे तो नहीं छोड़ेगा पानी।

सरसों का साग और मक्के की रोटी फेमस पंजाबी डिश है। सर्दियों के मौसम में लोग इस स्वादिष्ट और पौष्टिक पकवान को बड़े चाव से खाते हैं। साग को अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। अगर आपने अबतक ये कॉम्बिनेशन ट्राई नहीं किया है तो जरूर करिए। आइए जानते हैं इसे बनाने का बेस्ट तरीका। 

Recipe: मावा का इस्तेमाल किए बिना भी स्वादिष्ट बन सकता है गाजर का हलवा, जानिए आसान तरीका

सरसों का साग बनाने की विधि 

सामग्री 

  • कटा हुआ सरसों का साग (500 ग्राम) 
  • पालक (150 ग्राम)
  • बथुआ (100 ग्राम) 
  • प्याज (1 बारीक कटी हुई) 
  • लाल मिर्च साबुत (2-3) 
  • लहसुन 4-5 कलियां (बारीक कटी हुई) 
  • अदरक (एक टुकड़ा बारीक कटा हुआ) 
  • जीरा (जीरा– 1/2 छोटा चम्मच)  
  • सरसों का तेल (02 बड़े चम्मच) 
  • बटर या घी (02 बड़े चम्मच) 
  • मक्के का आटा (1/4 कप) 
  • धनिया पाउडर ( 1/4 छोटा चम्मच) 
  • लाल मिर्च पाउडर ( 1/4 छोटा चम्मच)

बनाने की विधि 

  • सरसों, पालक और बथुआ को अच्छी तरह से साफ करके धुल लें। 
  • इसके बाद इन्हें मोटा-मोटा काट लें और कुकर में एक कप पानी के साथ एक सीटी आने तक उबाल लें। 
  • आप चाहें तो इसे कुकर में ही घोंट लें या मिक्सी में बारीक पीस लें। 
  • एक पैन में तेल डालकर गर्म होने दें। फिर इसमें जीरा डालें। 
  • इसके बाद साबुत लाल मिर्च डालें और साथ ही प्याज भी डाल दें। 
  • प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भून लें और फिर इसमें लहसुन और अदरक डाल दें। 
  • अच्छे से पकने के बाद इसमें लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर भूनें। 
  • फिर साग का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर पानी सूख जाने तक पकाएं। 
  • अंत में मक्के का आटा डालें। फिर थोड़ी देर पकाकर गैस बंद कर दें। इसमें पसंद के हिसाब से बटर या घी डाल सकते हैं। 
  • तैयार है आपका पंजाबी स्टाइल सरसों का साग। 

सामग्री

  1. मक्की का आटा (400 ग्राम) 
  2. मक्खन (02 बड़े चम्मच) 
  3. गरम पानी, आवश्यकतानुसार 
  4. नमक, स्वादानुसार 

बनाने की विधि 

  • मक्के का आटा निकालकर इसे एक बर्तन में छान लें। 
  • आटा में स्वादानुसार नमक मिला लें और फिर गुनगुने पानी के साथ गूंथ लें। 
  • आटे को ढक कर 15-20 मिनट के लिए रख दें। इससे रोटियां अच्छी बनेंगी। 
  • हाथों में थोड़ा पानी लगाएं और लोई को उंगलियों की सहायता से दबाकर रोटी बना लें।
  • इसे धीमी आंच पर पकाएं फिर गैस पर साधारण रोटी की तरह अच्छे से सेंक लें। 

ध्यान में रखें ये बातें-

  • बिना टमाटर के ज्यादा टेस्टी बनता है सरसों का साग।
  • मक्का डालने से पानी नहीं छोड़ता साग। 
  • उबला हुआ साग फ्रिज में 2-3 दिन तक कर सकते हैं स्टोर। 
  • मिक्की में पीसने के बजाय घोंटने से बरकरार रहता है साग का स्वाद।

पढ़ें अन्य संबंधित  खबरें- 

Recipe: तीखी-मीठी अदरक की बर्फी खाने से दूर रहेगा सर्दी-जुकाम और संक्रमण, बनाने में है बेहद आसान

ठंड में सर्दी-जुकाम से दूर रहने के लिए रोजाना खाएं गोंद के लड्डू, घर पर यूं बनाएं

Recipe: ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए रोजाना खाएं अलसी के लड्डू, घर पर यूं बनाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल