1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: ठंड के मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद है सोया मेथी का साग, ये है बनाने की आसान रेसिपी

Recipe: ठंड के मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद है सोया मेथी का साग, ये है बनाने की आसान रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 18, 2020 11:03 pm IST,  Updated : Nov 18, 2020 11:13 pm IST

सर्दी के मौसम में मिलने वाले साग सोया मेथी की सब्जी बनाने का आसान सा तरीका बताते हैं।

Soyamethi - India TV Hindi
Soyamethi  Image Source : INSTAGRAM/FOOD_FOOD_ONLY_FOOD

ठंड के मौसम में बाजार में हरी भरी सब्जियों की वैराइटियां ज्यादा मिलती है। ये सब्जियां ना केवल सेहत के लिए अच्छी होती है बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होती है। आज हम आपको सर्दी के मौसम में मिलने वाले साग सोया मेथी की सब्जी बनाने का आसान सा तरीका बताते हैं। ये बनाने में जितना आसान है उतना ही स्वाद में बेहतरीन। जानें सोया मेथी का साग बनाने की आसान सी रेसिपी।

सोया मेथी साग बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • सोया मेथी साग- महीन कटा हुआ
  • आलू- कटा हुआ
  • लहसुन
  • हरी मिर्च
  • साबित लाल मिर्च
  • सरसों का तेल
  • नमक

बनाने की विधि- सबसे पहले सोया मेथी के साग को पानी से अच्छे से धो लें। साग को किसी महीन छेदों वाली डलिया में कर दें ताकि उसका सारा पानी निकल जाए। साथ ही महीन कटे हुए आलू को भी पानी से धो लें। अब कढ़ाई को धीमी आंच पर चढ़ा दें और उसमें दो चम्मच सरसों का तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें 5-6 लहसुन के टुकड़े, साबित मिर्च एक तोड़कर डालें। इसके बाद तुरंत महीन कटे हुए आलू डालें। इसके बाद स्वादानुसार नमक और महीन कटी हरी मिर्च डालकर कंछुली से मिलाए। अब प्लेट से ढक दें। 

बीच-बीच में प्लेट हटाकर आलू को चलाए ताकि वो नीचे से लग ना जाए। करीब 5 से 7 मिनट बाद आप आलू को किसी चीज से फोड़कर चेक करे कि वो हल्का गला या नहीं। जैसे ही आलू हल्का गल जाए तो उसमें कटा हुआ साग डालें और फिर कंछुली से चलाकर प्लेट से ढक दें। बीच बीच में इसे चलाते रहे। इसके बाद आप देखेंगे कि साग का हल्का रंग बदलने लगेगा और आलू भी चेक करें कि वो पका या फिर नहीं। अब प्लेट को हटा दें और फिर धीमी आंच पर साग को बिना प्लेट ढके भूनें। करीब 5 मिनट तक इसे भूनें और फिर गैस बंद करके सब्जी को प्लेट पर निकाल लें। अब आपका सोया मेथी का साग खाने के लिए एकदम तैयार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल