1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ऐसे बनाएं खिले-खिले चावल

ऐसे बनाएं खिले-खिले चावल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 12, 2016 01:30 pm IST,  Updated : May 12, 2016 01:30 pm IST

चावल के एड में तो खूब देखा है कि चावल खिले-खिले बनते है, लेकिन आपके लाख जतन के बाद भी ऐसे नहीं बन पाते, तो हम आपको अपनी खबर में बताते है कि कैसे खिले-खिले चावल बनाए।

rice- India TV Hindi
rice

रेसिपी डेस्क: हम लोगो के साथ अक्सर ये होता है कि चावल बनाते समय कुछ न कुछ समस्या हो ही जाती है। कभी-कभी वह अधिक गीले बन जाते है तो कभी चिपके-चिपके बन जाते है।

ये भी पढ़े-

आपने चावल के एड में तो खूब देखा है कि चावल खिले-खिले बनते है, लेकिन आपके लाख जतन के बाद भी ऐसे नहीं बन पाते, तो हम आपको अपनी खबर में बताते है कि कैसे खिले-खिले चावल बनाए। जो कि हर रेसिपी के साथ खाने में अच्छे लगते है।

  • जब भी चावल बनाने जा रहे है उससे पहले उन्हे 15-20 मिनट के लिए भिगों के रखें।
  • सबसे पहले चावल खिले बनाने के बर्तन में कुछ बूंदें नींबू का रस और एक चम्मच तेल या घी डाल लें।
  • कोशिश करें कि चावल कूकर की बजाए खुले बर्तन में बनाएं तो वह जरुर खिले-खिले बनेगे। और अगर इनमें पानी रह जाएं तो इसे छलनी के माध्यम से निकाल लें।
  • चावल पकाने में इस बात का ध्यान रखें कि पानी ज्यादा या कम न हो। जिससे कि वह खराब बनें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल