1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. अनंत अंबानी के वेडिंग मेन्यू में शामिल होने वाली टमाटर चाट की रेसिपी, जरूर ट्राई करें बनारस की ये पॉपुलर डिश

अनंत अंबानी के वेडिंग मेन्यू में शामिल होने वाली टमाटर चाट की रेसिपी, जरूर ट्राई करें बनारस की ये पॉपुलर डिश

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 13, 2024 05:19 pm IST,  Updated : Jul 13, 2024 06:01 pm IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के मेन्यू में एक से बढ़कर एक टेस्टी डिश को शामिल किया गया। इस ग्रैंड वेडिंग के मेन्यू में बनारसी टमाटर चाट भी थी। आइए इस लजीज डिश को बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

बनारसी टमाटर चाट की रेसिपी- India TV Hindi
बनारसी टमाटर चाट की रेसिपी Image Source : FREEPIK

कुल्हड़ में सर्व की जाने वाली बनारस की पॉपुलर टमाटर चाट अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग के मेन्यू में भी शामिल की गई। अगर आपको भी स्ट्रीट फूड खाने का शौक है तो यकीन मानिए आप भी इस बनारसी टमाटर चाट को बार-बार बनाकर खाना पसंद करेंगे। इस रेसिपी को फॉलो कर आप घर बैठे बनारस की मशहूर टमाटर चाट के टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं। आइए इसे बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं। 

पहला स्टेप- बनारसी टमाटर चाट बनाने के लिए सबसे पहले 3 आलू को कुकर में पानी और नमक डालकर बॉइल कर लीजिए। तीन सीटी आने के बाद आपको गैस बंद कर देनी है। 

दूसरा स्टेप- जब तक कुकर की सीटी निकल रही है तब तक एक कटोरे में 2 स्पून जीरा पाउडर, एक स्पून लाल मिर्च पाउडर, 2 स्पून गरम मसाला, 2 स्पून काला नमक और 2 स्पून काली मिर्च पाउडर निकाल लीजिए।

तीसरा स्टेप- अब बॉइल्ड आलू को अच्छी तरह से मैश करके रख लीजिए। एक कटोरी में 5 टमाटर का पल्प निकालकर रख लीजिए। 

चौथा स्टेप- कटोरे में निकाले हुए सभी मसाले और मैश्ड आलू को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। 

पांचवां स्टेप- अब तवा गर्म कर 2 स्पून तेल डालकर इसके ऊपर टमाटर डालें और तवे को ढक दें जिससे टमाटर अच्छी तरह से पक जाए। 

छठा स्टेप- अब एक कड़ाही में तेल गर्म कर इसमें 2 स्पून टोमैटो केचअप, नमक और 2 स्पून चीनी डालकर पकाएं। इसके बाद आपको इसमें आलू का मिक्सचर, पका हुआ टमाटर, 2 बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च और हरे धनिए को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।

यकीन मानिए बनारस की इस पॉपुलर टमाटर चाट का टेस्ट आपके दिल में बस जाएगा। महज एक बार इस रेसिपी को ट्राई करके आपका मन नहीं भरने वाला है, आप इस रेसिपी को बार-बार ट्राई करेंगे।

ये भी पढ़ें: 

गोलगप्पे का आलू मसाला कैसे बनाएं? डबल हो जाएगा इस स्ट्रीट फूड का चटपटापन

बरसाती मौसम में दूध वाली चाय से कर लें तौबा! पिएं औषधीय गुणों से भरपूर ये खास चाय

घर पर ऐसे झटपट बनाएं पापड़, इतनी आसान है ये रेसिपी कि बन जाएगी आपकी भी फेवरेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल