1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बरसाती मौसम में दूध वाली चाय से कर लें तौबा! पिएं औषधीय गुणों से भरपूर ये खास चाय

बरसाती मौसम में दूध वाली चाय से कर लें तौबा! पिएं औषधीय गुणों से भरपूर ये खास चाय

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 12, 2024 05:04 pm IST,  Updated : Jul 12, 2024 05:46 pm IST

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अक्सर दूध वाली चाय का परहेज करने की सलाह दी जाती है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसी खास चाय की रेसिपी बताएंगे जिसे पीने के बाद आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर चाय की रेसिपी- India TV Hindi
औषधीय गुणों से भरपूर चाय की रेसिपी Image Source : FREEPIK

भारत में रहने वाले कई लोगों को चाय पीना काफी पसंद होता है। अगर आप भी एक टी लवर हैं और आपको अलग-अलग तरह की चाय पीने का शौक है, तो आपको इस स्पेशल चाय की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बरसाती मौसम में इस चाय को अपनी डाइट में शामिल करना आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए मॉनसून के इस सीजन में दूध वाली चाय की जगह इस चाय को जरूर पीकर देखें। 

पहला स्टेप- चाय को बनाने के लिए आपको दालचीनी की जरूरत पड़ेगी। दालचीनी की इस चाय को महज कुछ ही मिनटों में आसानी से बनाया जा सकता है। 

दूसरा स्टेप- एक पैन में लगभग डेढ़ कप पानी डालिए। अब इस पानी को अच्छी तरह से बॉइल कर लीजिए। 

तीसरा स्टेप- इसके बाद आपको पैन में आधा स्पून दालचीनी का पाउडर एड कर देना है।

चौथा स्टेप- चाय के टेस्ट को बढ़ाने के साथ-साथ इसे हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको इसमें चीनी की जगह शहद डालना है। 

पांचवां स्टेप- अगर आप चाहें तो इस चाय में अदरक, मुलैठी, लौंग, इलायची में से कुछ मसालों को भी डाल सकते हैं। 

अब आप इस चाय को सर्व कर इसके टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं। डाइट में इस चाय को शामिल कर आपके इम्यून सिस्टम पर पॉजिटिव असर पड़ेगा। बरसाती मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी होता है वरना आप कई मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसके अलावा वेट लूज करने के लिए भी इस चाय का सेवन किया जा सकता है।  

ये भी पढ़ें:

घर पर ऐसे झटपट बनाएं पापड़, इतनी आसान है ये रेसिपी कि बन जाएगी आपकी भी फेवरेट

कभी टेस्ट किया है चने का साग? बरसाती सीजन में इसे खाने का मजा ही कुछ और है

बच्चों के लिए बनाएं पनीर ब्रेड पिज्जा, 20-25 मिनट में बन जाएगी ये टेस्टी डिश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल