1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गर्मी के भयंकर प्रकोप से बचने के लिए घर पर जरूर ट्राई करें तरबूज से बनी ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक

गर्मी के भयंकर प्रकोप से बचने के लिए घर पर जरूर ट्राई करें तरबूज से बनी ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 04, 2024 10:36 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 12:09 pm IST

गर्मियों में खुद को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स गर्मियों में अक्सर तरबूज का सेवन करने की सलाह देते हैं। आइए तरबूज जैसे हाइड्रेटिंग फल से एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक बनाने की बेहद आसान और टेस्टी रेसिपी के बारे में जानते हैं।

Watermelon- India TV Hindi
Watermelon Image Source : PEXELS

तरबूज के साथ-साथ तरबूज से बनी ड्रिंक्स भी गर्मियों में सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं। अगर आपने भी कभी तरबूज का पन्ना बनाकर नहीं देखा है तो आपको इस बार गर्मियों में इस कमाल की देसी ड्रिंक को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। तरबूज से बनी इस ड्रिंक का टेस्ट वाकई में किसी का भी दिल जीत सकता है।

ठंडक पहुंचाने वाली ड्रिंक

तरबूज का पन्ना पीने से आपकी बॉडी में ठंडक पहुंचेगी जिससे आप गर्मियों में होने वाले साइड इफेक्ट्स से काफी हद तक बच सकते हैं। तरबूज का पन्ना पीने से आप एनर्जेटिक फील करेंगे। आइए इस देसी ड्रिंक की स्पेशल रेसिपी के बारे में जानते हैं।

पहला स्टेप- सबसे पहले एक मीडियम साइज्ड तरबूज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। तरबूज का पन्ना बनाने के लिए आपको इसे एक मिक्सर में अच्छी तरह से ब्लेंड कर लेना है।

दूसरा स्टेप- अब तरबूज के इस जूस को छानकर एक पैन में निकाल लीजिए और फिर इसे मीडियम आंच पर पकने दीजिए।
तीसरा स्टेप- तरबूज का पन्ना बनाने के लिए तरबूज के जूस का पकना बेहद जरूरी है। जब तरबूज का रस गढ़ा हो जाए तब आपको गैस ऑफ करनी है। 
चौथा स्टेप- अब आपको गाढ़े तरबूज के जूस में 3/4 कप चीनी को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।
पांचवां स्टेप- तरबूज के पन्ने का स्वाद बढ़ाने के लिए आपको इसमें कुछ मसाले भी मिलाने चाहिए। आपको एक स्पून भुना हुआ जीरा, काला नमक, काली मिर्च और कश्मीरी लाल मिर्च क्रश करके डालनी हैं।
छठा स्टेप- अगर आप चाहें तो इस ड्रिंक में पुदीने के पत्ते और नींबू के रस को भी मिला लीजिए।

आपका तरबूज का पन्ना बनकर तैयार है। आप इसे एक गिलास में आइस क्यूब्स के साथ सर्व कर सकते हैं। यकीन मानिए ये नेचुरल ड्रिंक आपकी वन ऑफ द फेवरेट समर ड्रिंक बन सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल