लौकी तोरई की सब्जी सेहत के लिए जितनी फायदेमंद होती है उतना ही लोग इस सब्जी से दूर भागते हैं। बहुत कम लोग ही आपने सुने होंगे जिन्हें लौक तोरई का स्वाद पसंद होगा। हरी सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंंद मानी जाती हैं। ऐसे में आप इन्हें डाइट में जरूर शामिल करें। आप चाहें को तोरई को भी टेस्टी बना सकते हैं। तोरई की नॉर्मल सब्जी की बजाय आप किसी दिन भरवां तोरई की सब्जी ट्राई करें। इसका स्वाद ऐसा होता है कि आपको पता भी नहीं चलेगा कि आप तोरई की सब्जी खा रहे हैं। यानि भरवां तोरई में आपको स्वाद भी मिलेगा और आपकी सेहत भी बनेगी। इस रेसिपी से भरवां तोरई बनाएंगे तो बच्चे भी आपसे दोबारा मांग कर खाएंगे। जानिए भरवां तोरई की आसान रेसिपी।
Related Stories
भरवां तोरई की रेसिपी
-
भरवां तोरई बनाने के लिए आपको करीब 250 ग्राम तोरई लेनी है जिसे छीलकर बड़े और लंबे टुकड़ों में गोल काट लें।
-
अब तोरई को बीच में से दो बार काट लें और हां ध्यान रखें काटते वक्त ये नीचे से जड़ी होनी चाहिए।
-
मसाले में 1 चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच आमचूर पाउडर ले लें।
-
मसाले में थोड़ा गरम मसाला और आधा चम्मच सौंफ पाउडर औ 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट लेना है।
-
सारे मसालों को थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट जैसा बना लें, इसके लिए थोड़ा-थोड़ा पानी ही डालें।
-
अब चम्मच की मदद से तोरई के कटे हुए हिस्से में मसाला भरते जाएं और तोरई को रखते जाएं।
-
अब कड़ाही में 1 बड़ा टेबल स्पून तेल डालें और उसमें तोरई को थोड़ी देर फ्राई कर लें।
-
तोरई को पलटते हुए करीब 5 मिनट ढ़ककर मीडियम फ्लेम पर फ्राई कर लें।
-
अब तोरई को निकाल लें और बचे हुए तेल में से मसाला निकाल लें और इसमें जीरा डालें।
-
जीरा भुन जाए तो 1 मीडियम प्याज बारीक कटा हुआ डाल दें और जब प्याज ब्राउन हो जाए तो इसमें 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट मिला दें।
-
इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी और थोड़ा धनिया पाउडर डाल दें।
-
अब इसमें 1 टमाटर की प्यूरी डाल दें और मसाले को अच्छी तरह तेल छोड़ने तक फ्राई कर लें।
-
अब आधा कप मलाई फेंटकर डाल दें और उबाल आने पर थोड़ी कसूरी मेथी और गरम मसाला मिला दें।
-
थोड़ी देर भूनने के बाद इसमें फ्राई की हुई तोरई डाल दें और 2 मिनट तक ढ़ककर पकाएं।
-
अब हरा धनिया डालकर तोरई को गर्मागरम सर्व करें। आप इसे रोटी या पराठे से खाएं मजा आ जाएगा।