1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शिमला मिर्च आलू खाते-खाते भर गया है मन, तो जरूर बनाकर देखें भरवां शिमला मिर्च, उंगलियां चाटते रह जाएंगे

शिमला मिर्च आलू खाते-खाते भर गया है मन, तो जरूर बनाकर देखें भरवां शिमला मिर्च, उंगलियां चाटते रह जाएंगे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 20, 2024 06:48 pm IST,  Updated : Sep 20, 2024 07:12 pm IST

अगर आप भी शिमला मिर्च खाते-खाते बोर हो गए हैं या फिर आपको शिमला मिर्च खाना पसंद नहीं है तो आपको भरवां शिमला मिर्च की इस टेस्टी रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

भरवां शिमला मिर्च की रेसिपी- India TV Hindi
भरवां शिमला मिर्च की रेसिपी Image Source : FREEPIK

क्या आप भी शिमला मिर्च का नाम सुनते ही मुंह बनाने लग जाते हैं? अगर हां, तो इस रेसिपी को ट्राई करने के बाद आपको शिमला मिर्च अच्छी लगने लगेगी। आपको बता दें कि इस रेसिपी को फॉलो कर आप आसानी से भरवां शिमला मिर्च बना सकते हैं। इस डिश का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को काफी ज्यादा पसंद आएगा। सबसे अच्छी बात ये है कि ये डिश आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है।

पहला स्टेप- भरवां शिमला मिर्च बनाने के लिए आपको सबसे पहले 4 मीडियम साइज्ड शिमला मिर्च को अच्छी तरह से धोने के बाद काटकर इनके बीजों को निकाल देना है।

दूसरा स्टेप- इसके बाद 2 मीडियम साइज्ड आलू को बॉइल कर मैश कर लीजिए। एक बड़ा प्याज, 2 मीडियम साइज्ड टमाटर, 2 हरी मिर्च को बारीक काट लीजिए और एक इंच अदरक-4 लहसुन की कली को कद्दूकस कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- एक पैन में तेल गर्म कर प्याज को अच्छी तरह से भून लीजिए और फिर इसी पैन में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर सभी चीजों को पकाएं।

चौथा स्टेप- इस गाढ़े मिक्सचर में मैश्ड आलू, हाफ कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया, 4 लौंग, हाफ छोटी स्पून गरम मसाला, एक छोटी स्पून धनिया पाउडर, एक-चौथाई छोटी स्पून हल्दी पाउडर, थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिला लीजिए।

पांचवां स्टेप- अब आपको इस स्टफिंग को शिमला मिर्च के अंदर भर देना है। इसके बाद एक बर्तन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म कीजिए।

छठा स्टेप- आखिर में आपको स्टफ्ड शिमाल मिर्च को इस बर्तन में रखना है। अब इस बर्तन को ढककर शिमला मिर्च को थोड़ी देर तक पकाना है।

आपकी भरवां शिमला मिर्च सर्व करने के लिए तैयार है। गर्मागर्म इस डिश को सर्व कर आप इसके टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल