1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. तापमान घटने के साथ बढ़ाएं अपने डाइट में गर्मी, इन 3 तरीकों से खाएं उबला अंडा

तापमान घटने के साथ बढ़ाएं अपने डाइट में गर्मी, इन 3 तरीकों से खाएं उबला अंडा

 Published : Dec 22, 2023 08:09 am IST,  Updated : Dec 22, 2023 08:09 am IST

सर्दियों में लोग ब्रेकफास्ट को लेकर थोड़ा आलसी हो जाते हैं। ऐसे में अंडा सबसे आसान रेसिपी में से एक हो सकता है। तो, आइए जानते हैं सर्दियों में उबले हुए अंडे को कैसे अपनी डाइट में शामिल करें। क्या है इसका कारगर तरीका।

boiled egg recipes - India TV Hindi
boiled egg recipes Image Source : SOCIAL

सर्दियों में सुबह सो कर उठना ही इतना मुश्किल होता है कि नाश्ता बनाना तो और मुश्किल मालूम होता है। लेकिन, तापमान गिरने के साथ सर्दियों में सेहत से जुड़ी सम्याएं बढ़ सकती हैं इसलिए शरीर में एनर्जी होना जरूरी है। ऐसे में बेहद कम समय में आप अंडे को उबालकर इसे कुछ खास रेसिपी में शामिल करके खा सकते हैं। खास  बात ये है कि उबले हुए अंडे से इन चीजों को बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। साथ ही इन्हें खाना आपके शरीर को एनर्जी देने के साथ ब्रेम हेल्थ को बेहतर बनाने में मददगार है। तो, आइए जानते हैं नाश्ते में आप उबले हुए अंडे को कैसे खा सकते हैं।

इन 3 तरीकों से खाएं उबला अंडा-boiled egg recipes for breakfast

1. अंडा मसाला रोटी

अंडा मसाला रोटी बनाना बेहद आसान है। आपको करना ये है कि रोटी बनाकर और अंडा उबालकर रख लें। फिर उबले हुए अंडे को छील लें और इसकी कटिंग कर लें। फिर इसमें छोड़ा सा प्या, धनिया पत्ता, हरी मिर्च और टमाटर मिला लें। ऊपर से काली मिर्च पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिला लें। नमक और सरसों तेल मिलाकर इसे रोटी के बीच भर लें। रोल करें, तवे पर एक बार रोटी गर्म करें और इसे खाएं।

सर्दियों में रजाई कंबल से ज्यादा गर्मी देता है ये हलवा, रोज खाने से जुकाम-खांसी और इंफेक्शन रहेगा दूर

2. उबले अंडे का भुजिया

उबले हुए अंडे का भुजिया हर किसी को खाना चाहिए। ये बहुत टेस्टी और शरीर के लिए बेहद गर्म होता है। तो, कड़ाही चढ़ाएं, इसमें थोड़ा सा तेल और प्याज काटकर मिला लें। फिर हरी मिर्च काटकर डालें और ऊपर से थोड़ा नमक मिला लें। थोड़ा सा बारीक कटा गाजर और शिमला मिर्च मिला लें। हल्के-हल्के सारे मसाले छिड़क लें और तैयार हो गया आपका उबले हुए अंडे का भुजिया।

boiled egg paratha
Image Source : SOCIALboiled egg paratha

Christmas Cake: केला और अखरोट से बनाएं क्रिसमस केक, स्वाद ऐसा कि बच्चे कूद-कूद कर खाएंगे

3. अंडा पराठा

उबले हुए अंडे का आप पराठा बनाकर भी खा सकते हैं। आपको करना ये है कि उबले हुए अंडे को मैश कर लें। इसमें धनिया पत्ती, प्याज और हरी मिर्च मिला लें। फिर इसमें थोड़ा सा नमक और काली मिर्च मिला लें। फिर इसे नॉर्मल पराठे की तरह आटे की लोई में भर कर बेल लें, पका लें और हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल