1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. माइक्रोवेव में नहीं, पैन में बनाएं हेल्दी-टेस्टी बनाना केक, फॉलो करें ये बेहद आसान रेसिपी

माइक्रोवेव में नहीं, पैन में बनाएं हेल्दी-टेस्टी बनाना केक, फॉलो करें ये बेहद आसान रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 15, 2025 08:15 am IST,  Updated : Feb 15, 2025 08:15 am IST

क्या आपको भी यही लगता है कि अगर आपके पास माइक्रोवेव नहीं है, तो आप केक नहीं बना सकते? अगर हां, तो आपको बनाना केक की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

बनाना केक की रेसिपी- India TV Hindi
बनाना केक की रेसिपी Image Source : SOCIAL

बनाना केक बनाने के लिए आपको दो पके हुए केले, एक कप गेहूं का आटा, आधा कप शहद या गुड़ पाउडर, एक-चौथाई कप दूध, दो टेबलस्पून तेल या मक्खन, एक टीस्पून बेकिंग पाउडर, आधा टीस्पून बेकिंग सोडा, एक टीस्पून वनीला एसेंस, एक चुटकी नमक, एक टीस्पून दालचीनी पाउडर और कटे हुए बादाम, अखरोट और काजू की जरूरत पड़ेगी। आइए बिना माइक्रोवेव के बनाना केक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

पहला स्टेप- बनाना केक बनाने के लिए सबसे पहले केले को छीलकर अच्छी तरह से मैश कर लीजिए। अब एक कटोरे में मैश्ड केले, दूध, मक्खन, शहद और वनीला एसेंस डालकर मिक्स कर लीजिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद आपको इसी मिक्सचर में नमक और दालचीनी पाउडर भी एड कर लेना है। अब एक कटोरे में गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर इसे छान लीजिए।

तीसरा स्टेप- इस मिक्सचर को केले के मिक्सचर में डालकर मिला लीजिए। अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा हो जाए, तो आप इसमें थोड़ा सा दूध मिला सकते हैं।

चौथा स्टेप- इसके बाद इस बैटर में कटे हुए बादाम, अखरोट और काजू भी मिक्स कर लीजिए। अब गैस पर नॉन स्टिक पैन को रखकर हल्की आंच पर गर्म कीजिए।

पांचवां स्टेप- पैन में तेल से ग्रीस करके केक के बैटर को धीरे-धीरे पैन में डालकर इसका ढक्कन लगा दीजिए। अब आपको लगभग आधे घंटे तक इस केक को धीमी आंच पर कुक होने देना है।

छठा स्टेप- 25-30 मिनट के बाद केक में टूथपिक डालकर चेक करें कि केक ठीक से पक गया है या नहीं। अगर केक पक गया है तो आप इसे पैन से निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।

आपका बनाना केक सर्व करने के लिए तैयार है। आप इस केक को स्लाइस में काटकर परोस सकते हैं। यकीन मानिए इस केक का स्वाद आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा। ये बनाना केक टेस्टी होने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल