1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. वजन घटाने में कारगर है यह मसाला, इसके सेवन से कुछ ही दिनों में पेट और कमर की झूलती चर्बी हो जाएगी गायब

वजन घटाने में कारगर है यह मसाला, इसके सेवन से कुछ ही दिनों में पेट और कमर की झूलती चर्बी हो जाएगी गायब

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 14, 2023 08:46 pm IST,  Updated : Apr 14, 2023 08:46 pm IST

औषधिय गुणों से भरपूर अजवाइन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह पेट और पाचन संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद करता है।

Ajwain ke fayde- India TV Hindi
Ajwain ke fayde Image Source : FREEPIK

आज के समय में मोटापा एक आम समस्या है। अधिकतर हर व्यक्ति कभी कभी मोटापे का शिकार होता है। शरीर पर जमा अतिरिक्त फैट कम करने के लिए कुछ लोग जिम जाते हैं तो कुछ लोग डाइटिंग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घरेलू नुस्खों से भी मोटापे को कम किया जा सकता है। अजवाइन मोटापा कम करने का एक ऐसा ही घरेलू उपाय है। जो आसानी से हर किचन में मिल जाता है। इसका इस्तेमाल करके आप नैचुरल तरीके से अपना वजन कम कर सकते हैं।

अजवाइन मोटापा कम करने में कैसे मदद करेगा

औषधिय गुणों से भरपूर अजवाइन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह पेट और पाचन संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद करता है। दरअसल अजवाइन के बीज में थाइमोल होता है जो पाचन को मजबूत बनाता है और पेट गैस्ट्रिक जूस रिलीज करता है।  इसके साथ ही यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर मेटाबोलिक सिस्टम को बेहतर बनाता है। जिसके कारण आपके द्वारा खाया गया भोजन आसानी से पच जाता है। इसके साथ ही यह शरीर से अतिरिक्त कैलोरों को नष्ट करके फैट जमने से रोकता है।

ऐसे करें अजवाइन का सेवन

  1. एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डाल दें। दूसरे दिन सुबह एक पैन में अजवाइन वाला पानी और 4-5 तुलसी की पत्तियां डालकर धीमी आंच में उबाल लें। कुछ देर उबालने के बाद गैस बंद कर दें और इसे छानकर पिएं। रोजाना खाली पेट  इसका रोजाना सेवन करे। 
  2. कम समय में वजन घटाने के लिए 25 ग्राम अजवाइन को एक गिलास पानी में डालकर रात  में भिगो दें और सुबह खाली पेट अजवाइन वाला पानी पीएं।  कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर जाएगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले)

जोड़ों में जमे प्यूरिन को पेशाब के ज़रिए बाहर निकालने में इस फल का नहीं है कोई मुकाबला, सेवन करते ही यूरिक एसिड होगा कंट्रोल

अगर आप भी बनारस घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो वहां के इन लाजवाब व्यंजन को ट्राय करना न भूलें

कैल्शियम से भरपूर सोया मिल्क के इस्तेमाल से हड्डियों का दर्द होगा छूमंतर, कोलेस्ट्रॉल भी होगा कंट्रोल, बस ऐसे करें सेवन

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल