1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह के नाश्ते में इन फलों का सेवन है फायदेमंद, दिन भर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर, जानें कैसे करें डाइट में शामिल

सुबह के नाश्ते में इन फलों का सेवन है फायदेमंद, दिन भर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर, जानें कैसे करें डाइट में शामिल

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Sep 16, 2025 06:30 am IST,  Updated : Sep 16, 2025 06:30 am IST

कई बार सुबह हमारे पास इतना समय नहीं होता कि हम कुछ बना सकें या खा सकें। ऐसे में ये फल हमारे काम आ सकते हैं और कुछ रेसिपी में हम इन्हें शामिल भी कर सकते हैं।

 नाश्ते की रेसिपी- India TV Hindi
नाश्ते की रेसिपी Image Source : FREEPIK

हर किसी के लिए सुबह-सुबह कुछ खा पाना आसान नहीं होता। तो, कुछ लोग समय की कमी के कारण ये काम नहीं कर पाते। लेकिन, कारण चाहे जो हो नाश्ता न करना सेहत के लिए सही नहीं है। ऐसे में एक उपाय ये हो सकता है कि आप अपने नाश्ते में कुछ फलों को शामिल करें जिन्हें खाने में समय नहीं लगता साथ ही आप इसे अपनी कुछ ब्रेकफास्ट  रेसिपी भी शामिल कर सकते हैं। तो, जानते हैं इन फलों के बारे में जिन्हें आप बिना किसी चिंता के अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं और सेहत के लिए इनके लाभों को भी पा सकते हैं।

सुबह खाली पेट कौन सा फल खाना चाहिए?

  • पपीता: सुबह खाली पेट पपीता खाना आपके पेट के लिए अच्छा है और इस एक कारण से आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप नाश्ते में इसे चिया सीड्स के साथ या फिर जूस के रूप में ले सकते हैं। पपीता खाना पहले तो पेट को भरता है, शरीर को एक बूस्टर स्टार्ट देता है और फिर दिनभर की मेटाबोलित गतिविधियों को हेल्दी रखते हुए एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। 

  •  केला: केला स्टैमिना बूस्टर फ्रूट है।  इसके अलावा ये पेट के लिए भी अच्छा है और शरीर में लंबे समय तक एनर्जी बढ़ाने में भी मददगार है। इसके अलावा आप नाश्ते में इसकी कई रेसिपी शामिल कर सकते हैं जैसे आप बनाना टोस्ट, बनाना स्मूदी  और बनाना शेक भी सकते हैं। ये आपके पेट को भरा रखने के साथ आपकी मेटाबोलिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

  • एवोकाडो: एवोकाडो इम्यूनिटी बूस्टर फलों में से एक है। इसका सेवन आपको कई समस्याओं से बचा सकता है जैसे कि आयरन और विटामिन सी की कमी। खास बात ये है कि इसे आप टोस्ट बना सकते हैं। इसके अलावा इससे आप एवोकाडो ब्रेकफास्ट सैंडविच भी बना सकते हैं। ये आपके पेट के लिए हेल्दी है, एनर्जी बूस्टर है और आपको दिनभर बेकार की क्रेविंग से बचा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल