1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इससे ज्यादा गर्म नाश्ता कुछ नहीं! फटाफट नोट कर लें रेसिपी और सर्दी में लें गर्मी का मजा

इससे ज्यादा गर्म नाश्ता कुछ नहीं! फटाफट नोट कर लें रेसिपी और सर्दी में लें गर्मी का मजा

 Published : Jan 05, 2024 08:10 am IST,  Updated : Jan 05, 2024 08:10 am IST

Winters recipe: सर्दियों में अक्सर हमें कुछ गर्म खाने का दिल करता है। ऐसे में हम इस पराठा रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं जिससे बनाना जितना आसान है, खाने में ये उतना ही टेस्टी है।

egg palak paratha- India TV Hindi
egg palak paratha Image Source : SOCIAL

Winters recipe: सर्दियों में गर्म खाना, शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। ये आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता है क्योंकि शरीर में जहां गर्मी रहती है वहीं आप फ्लू जैसे सर्दी-जुकाम आदि से बचे रहते हैं। इसके अलावा गर्म चीजों को खामे से आपकी इम्यूनिटी बढ़ी रहती है। ऐसे में आप इस पराठा को ट्राई कर सकते हैं जिसका स्वाद बहुत ही अच्छा है। साथ ही आप इसे जितनी बार खाएंगे उतना अच्छा लगेगा। खास बात ये है कि ये सर्दियों के दो सबसे गर्म फूड यानी हाई प्रोटीन वाली चीजों से मिलकर बना हुआ है।

सर्दियों में खाएं अंडा और पनीर पराठा

सर्दियों में आप अंडा और पनीर पराठा खा सकते हैं। इसके लिए आपको अंडे को उबाल लेना है और इसे लोड़कर इसमें प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती मिला लेना है। फिर हल्दी, मिर्ची, धवनिया पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च और फिर थोड़ा सा चाट मसाला मिला लें। इसके बाद इसमें नमक मिलाएं और मैश करके रख लें। 

egg paratha
Image Source : SOCIALegg paratha

ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं बेसन का हलवा, शरीर को मिलेगी ताकत, आसान है रेसिपी

दूसरी तरह पालक को उबाल कर इसे आटे में मिलाकर, लोई तैयार कर लें जैसे नॉर्मल पराठा का होता है। फिर इस पराठे में मैश्ड अंडे की स्टफिंग करें। पराठा बेल लें और तवे पर नॉर्मल पराठे की तरह पकाएं। बस इसमें तेल न लगाएं। फिर खाते समय ऊपर से थोड़ा सा बटर रखें और इसे चटनी या दही के साथ खाएं। 

सर्दी में शरीर को गर्माहट देगा किशमिश का लड्डू , जानें इसे बनाने की विधि

इस नाश्ते को खाने के बाद आपके शरीर में पूरे दिन एनर्जी रहेगी और दिमाग तेजी से काम करेगा। इस तरह ये आपकी सहेत के लिए फायदेमंमद है। बस ध्यान रखें कि ये पराठा बहुत भारी होता है इसलिए इसे ज्यादा न खाएं और दिनभर पानी पीते रहें। ताकि ये आसानी से पच जाए और आपको दिनभर कोई दिक्कत भी न हो। तो, इस सर्दी  ट्राई करें ये पराठा और खुद को दें स्वाद का एक नया जायका।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल