1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दी में शरीर को गर्माहट देगा किशमिश का लड्डू , जानें इसे बनाने की विधि

सर्दी में शरीर को गर्माहट देगा किशमिश का लड्डू , जानें इसे बनाने की विधि

 Published : Jan 04, 2024 08:04 am IST,  Updated : Jan 04, 2024 08:04 am IST

किशमिश का लड्डू: सर्दियों में लोग शरीर को गर्माहट देने के लिए तरह-तरह की चीजों को बनाते और खाते हैं। ऐसा ही है किशमिश का लड्डू। तो, आइए जानते हैं इस लड्डू को बनाने की रेसिपी।

kismish ka laddu- India TV Hindi
kismish ka laddu Image Source : SOCIAL

किशमिश का लड्डू: किशमिश का लड्डू क्या आपने खाया है? अगर नहीं तो आपको इसे खाना चाहिए। दरअसल, किशमिश के लड्डू शरीर में खून बढ़ाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं ये  शरीर में गर्माहट पैदा करता है और आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार है। जैसे कि सर्दी-जुकाम आदि। लेकिन, बहुत से लोगों को ये इम्यूनिटी बूस्टर लड्डू बनाने नहीं आता है। वो इसे बाहर से खरीदकर खाते हैं। तो, आइए आज जानते हैं किशमिश के लड्डू की वो रेसिपी जो कि बेहद आसान है और इसे खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। तो, क्या है ये जानते हैं इसकी रेसिपी।

किशमिश का लड्डू बनाने की विधि

किशमिश का लड्डू  बनाने के लिए किशमिश को पीसकर रख लें और दूसरे ड्राई फ्रूट्स को भी भूनकर रख ले। अब इन भूने हुए ड्राई फ्रूट्स को पीस लें। फिर इलायची को पीसकर रख लें। साथ में थोड़ा रामदाना भी भून कर रख लें। अब एक कड़ाही में थोड़ा सा घी रखें और फिर इसमें गुड़ डालें। गुड़ पिघलाने के बाद इसमें किशमिश और बाकी ड्राई फ्रूट्स मिला लें। इलायची पाउडर मिलाएं और ऊपर से थोड़ा और घी मिलाकर रख लें।

शिल्पा शेट्टी जैसी फिगर के लिए सुबह-सुबह खाएं ओट्स का चीला, जानें बनाने की आसान विधि

इसके बाद गैस बंद करें और इसे एक थाली में निकाल लें। फिर हल्के हाथों से इसकी लोई लेकर लड्डू बांधना शुरू करें। इसे गोलाकर बनाते हुए एक डिब्बे में रखते जाएं। जब सारे लड्डू बनकर तैयार हो जाएं तो इसे एक कोने में रख दें। फिर इसे कांच के डिब्बे में बंद कर लें और एक ढंग की जगह पर रख लें। ध्यान रखें कि इसे फ्रिज में न रखें। इस प्रकार से आप पूरी सर्दी किशमिश के लड्डू खा सकते हैं।

स्किन की हज़ार परेशानियों का तोड़ है नीम का तेल, नाभि में लगाते ही दूर होगी चेहरे की हर समस्या, जानें लगाने का सही समय

अच्छी सेहत के लिए आप इस लड्डू को रोज 1 दूध के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसे ऐसे भी ट्राई कर सकते हैं। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी इसे ले सकते हैं। ये टेस्टी है और हेल्दी भी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल