1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Eid Special Recipe: इस बार ईद पर ट्राई कीजिए स्वादिष्ट किमामी सेवई, जानिए बनाने की रेसिपी

Eid Special Recipe: इस बार ईद पर ट्राई कीजिए स्वादिष्ट किमामी सेवई, जानिए बनाने की रेसिपी

 Published : Apr 30, 2022 08:22 pm IST,  Updated : Apr 30, 2022 08:22 pm IST

अगर आप भी इस बार ईद पर किमामी सेवई बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं किमामी सेवई बनाने की आसान रेसिपी। आइए जानते हैं।

Kimami sewai - India TV Hindi
Kimami sewai  Image Source : INSTAGRAM/ PUJA.SINGH05

Highlights

  • पूरे देश में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है।
  • खासतौर पर इस पर्व पर सेवई का खास महत्व होता है।

Eid Special Recipe 2022: पूरे देश में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। ईद के मौके पर हर घर में तरह-तरह के पकवान के साथ मिठाई बनाई जाती है। खासतौर पर इस पर्व में सेवई का खास महत्व होता है। इस दिन दूध वाली सेवई के साथ-साथ किमामी सेवई भी बनाई जाती है। कहा जाता है कि इस डिश के बिना ईद का त्योहार फीका होता है। अगर आप भी इस बार ईद पर किमामी सेवई बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं किमामी सेवई बनाने की आसान रेसिपी। आइए जानते हैं।

शरबत से लेकर लस्सी तक, गर्मियों के मौसम में जरूर ट्राई करें रूह आफजा से बनी ये रेसिपी

किमामी सेवई बनाने की सामग्री

  • सेवई - 250 ग्राम 
  • मखाना - 1 कप 
  • घी - 3 चम्मच 
  • स्वादानुसार चीनी
  • मावा - डेढ़ कप 
  • दूध - 250 ग्राम 
  • बादाम - बारीक कटा हुआ
  • काजू - बारीक कटा हुआ
  • इलायची - 4-5(पाउडर)

बाहर की मिलावटी कुल्फी के बजाए घर में ट्राई करें ये मैंगो आइसक्रीम, आसान है बनाना

किमामी सेवई बनाने की विधि

  • किमामी सेवई बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी डालकर गर्म करें। इस दौरान आंच धीमी रखें। 
  • जब ये गर्म हो जाए तो इसमें इलायची डालकर फ्राई करें। 
  • फ्राई करने के बाद इन्हें निकाल लें। 
  • अब इसी पैन में सेवई डालकर अच्छी तरह से फ्राई करें। 
  • अब चाशनी तैयार करें।
  • चाशनी बनाने के लिए एक पैन में चीनी और पानी डालकर गर्म करें।
  • जब चाशनी तैयार हो जाए तो इसमें फ्राई की हुई सेवई डाल दें।
  • जब चाशनी में सेवई अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तो इसमें दूध डालकर धीमी आंच पर उबालें। 
  • ध्यान रखें कि जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए तब तक इसे उबाल लें। 
  • जब यह उबल जाए तो गैस बंद कर दें। 
  • अब इसके ऊपर फ्राई की हुई इलायची डाल दें। 
  • लीजिए आपकी किमामी सेवई बनकर तैयार है। अब गर्मागर्म सर्व करें।

आ गई गर्मी! ऐसे बनाए कस्टर्ड से बनी ये हेल्दी डिश, जानिए तरीका

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल