1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने कभी खाया है माधुरी दीक्षित की पसंदीदा कांदा पोहा, आज ही करें ट्राय, नोट कर लें रेसिपी

क्या आपने कभी खाया है माधुरी दीक्षित की पसंदीदा कांदा पोहा, आज ही करें ट्राय, नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 18, 2026 04:50 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 04:50 pm IST

पोहा का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। ये हेल्दी के साथ साथ टेस्टी भी होता है। आपने नॉर्मल पोहा तो कई बार काया होगा लेकिन क्या कभी आपने माधुरी दीक्षित की पसंदीदा कांदा पोहा ट्राय किया है। ये खाने में स्वादिष्ट लगता है और बनाना भी बेहद आसान है।

माधुरी दीक्षित की पसंदीदा कांदा पोहा- India TV Hindi
माधुरी दीक्षित की पसंदीदा कांदा पोहा Image Source : MAGNIFIC

बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उनकी गिनती 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है। माधुरी एक्टिंग और खूबसूरती के अलावा अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। माधुरी बहुत बड़ी फूडी हैं, बावजूद इसके वो अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। उन्हें मराठी खाना बेहद पसंद है। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी पसंदीदा डिश कांदा पोहा का सीक्रेट शेयर किया है। पोहा एक ऐसी डिश है जदो अमूमन हर घर में बनाई जाती है लेकिन कांदा पोहा महाराष्ट्र की फेमस डिश है। ऐसे में अगर आप भी कांदा पोहा ट्राय करना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए माधुरी द्वारा बताए गए कांदा पोहा की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। बिना देरी के यहां से फटाफट नोट करें रेसिपी। 

कांदा पोहा के लिए सामग्री 

  • पोहा: 2 कप
  • प्याज: 1 बड़ा (कांदा)
  • अंकुरित मूंग दाल: ½ कप 
  • मूंगफली के दाने: 2-3 चम्मच
  • हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
  • कढ़ी पत्ता: 8-10
  • राई : 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर: ½ छोटा चम्मच
  • नींबू का रस: 1 चम्मच
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • सेव: गार्निशिंग के लिए
  • तेल: 2 चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार 

कांदा पोहा बनाने का तरीका

  1. कांदा पोहा बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को एक छलनी में रखें और इसे साफ पानी से 2 से 3 बार धो लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा नमक और थोड़ी सी चीनी मिलाकर रख दें। 
  2. अब एक कड़ाही लें और उसमें दो चम्मच तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें मूंगफली को फ्राई करें और फिर इसे साइड निकालकर रख लें। 
  3. इसके बाद इसी कड़ाही में राई, कढ़ी पत्ता और बारीक कटी हरी मिर्च डालें। फिर बारीक कटा प्याज डालें और ब्राउन होने तक भूनें। 
  4. जब प्याज भून जाए तो इसमें हल्दी-मिर्च डालकर पकाएं। इसके बाद मूंगफली और पोहा डालकर मिलाएं। 
  5. पोहा डालने के बाद कड़ाही को ढक दें और दो मिनट तक स्लो फ्लेम पर इसे पकने दें। लास्ट में गैस बंद करें और नींबू का रस, हरा धनिया डालकर सर्व करें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल