1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. उबले हुए चावल का पानी इन बीमारियों में करता है संजीवनी बूटी की तरह काम, फायदे जानकार चौंक जाएंगे आप

उबले हुए चावल का पानी इन बीमारियों में करता है संजीवनी बूटी की तरह काम, फायदे जानकार चौंक जाएंगे आप

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Feb 18, 2023 03:12 pm IST,  Updated : Feb 18, 2023 03:27 pm IST

चावल का पानी जिसे मांड भी कहा जाता है, उसके कई फायदे हैं अगर आप यह जान जाएंगे कि चावल का पानी आपकी स्किन और हेयर के लिए कितना लाभदायक है और यह किन-किन गंभीर बीमारियों से आपको बचा सकता है तो आप कभी भी इस पानी को नहीं फेकेंगे।

health benefits of rice water - India TV Hindi
health benefits of rice water Image Source : FREEPIK

लोग चावल पकने के बाद इस पानी को निकालकर फेंक देते है। पर क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से पानी के साथ हम चावल के सभी पौष्टिक तत्वों को भी हटा देते हैं। चावल पकने के बाद इस पानी को निकालकर अमूमन फेंक ही दिया जाता है। लेकिन ये चावल का ये पानी बहुत काम का है। घर में कोई बुजुर्ग महिला हो, मसलन नानी या दादी तो पूछिए उनसे कितनी ही बार उन्होंने चावल के इस पानी को पिया होगा। बचपन में ही सही। दरअसल चावल का पानी  जिसे मांड भी कहा जाता है, उसके कई फायदे हैं अगर आप यह जान जाएंगे कि चावल का पानी आपकी स्किन और हेयर के लिए कितना लाभदायक है और यह किन-किन गंभीर बीमारियों से आपको बचा सकता है तो आप कभी भी इस पानी को नहीं फेकेंगे। आइए जानें इसके फायदों के बारे में-

  1. एनर्जी बढाए: चावल की तरह उसका मांड भी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। जिसे पीकर आपको एनर्जी का अहसास होगा। ये बॉडी को हाइड्रेट भी करता है। चावल उबालते में आप घी और नमक तो डालते ही होंगे। जो मांड का स्वाद भी बढ़ाता है।
  2. कब्ज में है फायदेमंद: अगर आप पेट से जुड़ी तकलीफों या बीमारियों से गुज़र रहे हैं तो चावल का पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।  अगर आपको कब्ज की परेशानी  है तो, आप मांड को जरूर ट्राई करें। चावल का उबला पानी डाइजेशन को भी ठीक करता है। जिसकी वजह से कब्ज में राहत मिलती है।
  3. बुखार में फायदा: हल्के फुल्के फीवर में पहले चावल का मांड पीने का ही चलन था। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और साथ ही न्यूट्रिशनल लॉस भी पूरा हो जाता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बरकरार रहती है।
  4. बीपी रखे कंट्रोल: चावल में सोडियम की मात्रा भी कम होती है। जिसकी वजह से इसका पानी ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन दोनों को कम करने या काबू करने में सहायक होता है।
  5. स्किन के लिए फायदेमंद: चावल का पानी स्किन की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। बस इस पानी के ठंडा होने पर उससे मुंह धो कर कुछ देर रुकने के बाद चेहरा धो लें। या फिर मांड में रुई डुबोकर चेहरे पर लगाएं व कुछ देर बाद चेहरा धो लें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

सुबह खाली पेट पीएं इस हरी सब्जी का जूस, पेट की चर्बी होगी तुरंत फुर्र

एग्जाम एंजाइटी में स्टूडेंट्स उठा लेते हैं खतरनाक कदम, इन टिप्स को फॉलो कर तनाव से पाएंगे मुक्ति

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल