1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर में ऐसे बनाएं हेल्दी कोलकाता स्टाइल एग रोल, नोट कर लें आसान रेसिपी

घर में ऐसे बनाएं हेल्दी कोलकाता स्टाइल एग रोल, नोट कर लें आसान रेसिपी

 Published : Aug 09, 2023 10:27 pm IST,  Updated : Aug 09, 2023 10:27 pm IST

अंडा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, यहां हम आपको कोलकाता स्टाइल अंडा रोल बनाने की रेसिपी बता रहे हैं।

egg roll recipe- India TV Hindi
egg roll recipe Image Source : FREEPIK

बाजार में कई तरह के अंडा रोल यानी एग रोल मिलते हैं, जो लोगों को पसंद भी आते हैं। लेकिन अगर आप घर में एग रोल बनाएंगे तो टेस्ट के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा। घर में आप हेल्दी एग रोल मैदे के बजाए आटे के बना सकते हैं। जो कि टेस्टी होगा और बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आएगा। यहां हम आपको मैदे की जगह आटे का इस्तेमाल करके कोलकाता स्टाइल एग रोल बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं।

एग रोल बनाने के लिए सामग्री (Ingredients to make Egg Rolls)

घर में एग रोल बनाने के लिए आपको 1 कप आटा, नमक स्वादानुसार, आधा चम्मच चीनी, तेल, काली मिर्च पाउडर, 2 प्याज, हरी मिर्च स्वादानुसार, चाट मसाला, टोमेटो कैचअप, चीली सॉस, नींबू का रस और अंडा चाहिए होगा।

एग रोल बनाने की रेसिपी (Egg Roll Recipe)

  • एग रोल बनाने के लिए सबसे पहले आटे में नमक और चीनी मिलाकर अच्छे से गूंदें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • 15 मिनट के बाद आटे से लोई बनाएं और हल्की मोटी सी रोटी बना लें।
  • आप इस रोटी को लच्छा पराठा के स्टाइल में भी बना सकते हैं लेकिन उसमें तेल का इस्तेमाल ज्यादा होता है।
  • अब गर्म तवे पर इस रोटी को एक तरफ से सेकें और दूसरी तरफ पलटें। ध्यान रहे कि रोटी अच्छे से पक जाए।
  • अब रोटी के ऊपर अंडा फोड़कर डालें और इसमें नमक, मिर्च मिलाकर पूरी रोटी पर फैलाएं।
  • अब अंडे की साइड वाली रोटी को पलटें और तेल लगाएं। रोटी की अच्छे से दबा-दबा कर सेंकें।
  • दोनों तरफ से अच्छे से सेंकने के बाद इसे प्लेट में निकालें।
  • अंडे वाली तरह प्याज, हरी मिर्च, चाट मसाला, काली मिर्च, नींबू का रस, टोमैटो केचअप और चीली सॉस डालें।
  • अब इस रोटी को रोल करें और गर्मागर्म सर्व करें। आप इस एग रोल के साथ मेयोनीज भी खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ओट्स, नोट कर लें 5 हेल्दी और टेस्टी रेसिपी 

काबुली चने की ये 3 रेसिपी स्वाद में छोले को पीछे छोड़ देगी, बनाना है आसान और सेहत के लिए भी फायदेमंद

घर में बाजार जैसा पनीर कैसे बनाएं? गाय नहीं बल्कि इस जानवर के दूध के इस्तेमाल से बढ़ेगा जायका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल