1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Holi Recipes: हर चाट-पकौड़ी और दही वड़े के साथ खाई जाने वाली मीठी चटनी कैसे बनती है? जानें रेसिपी

Holi Recipes: हर चाट-पकौड़ी और दही वड़े के साथ खाई जाने वाली मीठी चटनी कैसे बनती है? जानें रेसिपी

 Published : Mar 20, 2024 08:14 am IST,  Updated : Mar 20, 2024 08:14 am IST

Holi Recipes: होली आ रही है और होली पर घरों में तमाम प्रकार की चीजें बनाई और खाई जाती हैं। ऐसे में आप मीठी चटनी बना सकते हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी

meethi chutney recipe- India TV Hindi
meethi chutney recipe Image Source : SOCIAL

Holi Recipes:  होली पर घरों में लोग तरह-तरह की चीजों को बनाते और खाते हैं। इस त्योहार में नमकीन, गुजिया के साथ चाट-पकौड़ी और दही वड़े भी खूब बनते हैं। इन तमाम चीजों के साथ मीठी चटनी का खूब इस्तेमाल होता है। पर बहुत से लोग हैं जिन्हें मीठी चटनी बनाने नहीं आती है। ऐसे लोग बाहर से खरीदकर या फिर कैचअप के साथ ही इन तमाम चीजों को खाकर एंजॉय करते हैं। लेकिन, मीठी चटनी की बात ही कुछ और है। तो, आइए जानते हैं कि इसकी खास रेसिपी और इसे कैसे बनाया जाए।

मीठी चटनी कैसे बनती है?

सामग्री

-इमली

-सौंफ
-जीरा
-हींग
-गुड़
-चीनी
-लाल मिर्च पाउडर
-चाट मसाला
-अमचूर पाउडर
-नमक

how to make mithi chutney
Image Source : SOCIALhow to make mithi chutney

जली कढ़ाई को साफ करने का सीक्रेट, मिनटों में नई जैसी चमकने लगेगी काली कढ़ाई

मीठी चटनी बनाने का तरीका

-मीठी चटनी बनाने के लिए पहले तो आपको एक कड़ाही लेनी है और इसमें इमली को गर्म पानी में पकाकर निकाल लेना है।
-इसके बाद आपको करना ये है कि इसे मिक्सर में डालकर पीस लें।
-फिर इसे छानकर बाहर निकाल लें। 
-अब एक कड़ाही लें और इसमें थोड़ा तेल डालें।
-गर्म तेल में इमली, सौंफ, जीरा और हींग डालें।
-अब इसमें इमली को पलट लें।
-इसमें गुड़, नमक, काला नमक, चीनी, अमचूर पाउडर और चाट मसाला डालें।
-लाल पीसी हुई मिर्ची या मिर्च पाउडर डालें।
-अब सबको अच्छी तरह से गाढ़ा दिखने तक पकाएं।

पोहा की नमकीन के सामने सारी नमकीन फेल हैं, होली पर बनाकर खाएं, बच्चे-बड़े सभी चाव से खाएंगे

तो हो गई आपकी मीठी चटनी तैयार। आप इसे दही-वड़े के साथ सर्व करें या फिर आप इसे चाट, समोसा या पकौड़ी के साथ खाएं। ये तमाम चीजों के साथ आपको ये टेस्टी ही लगेगा। तो, अगर आपने कभी मीठी चटनी नहीं ट्राई की है तो एक बार जरूर ट्राई करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल