1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. पोहा की नमकीन के सामने सारी नमकीन फेल हैं, होली पर बनाकर खाएं, बच्चे-बड़े सभी चाव से खाएंगे

पोहा की नमकीन के सामने सारी नमकीन फेल हैं, होली पर बनाकर खाएं, बच्चे-बड़े सभी चाव से खाएंगे

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 19, 2024 04:42 pm IST,  Updated : Mar 19, 2024 04:42 pm IST

Poha Namkeen Recipe: त्योहार पर मीठा खाने के बाद अगर कुछ नमकीन खाने का दिल करे तो पोहा की लाइट और टेस्टी नमकीन बना सकते हैं। घर आए मेहमानों को ये नमकीन सर्व करेंगे तो मजा ही आ जाएगा। जानिए चिड़वा नमकीन की रेसिपी।

पोहा नमकीन- India TV Hindi
पोहा नमकीन Image Source : INDIA TV

होली पर गुजिया और मिठाईयों का ढ़ेर लगा रहता है, लेकिन ज्यादातर लोग नमकीन खाना पसंद करते हैं। घर में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ऐसे में आप होली से कुछ दिनों पहले ही पोहा से स्वादिष्ट नमकीन बनाकर रख सकते हैं। पोहा की नमकीन बहुत हेल्दी और खाने में स्वादिष्ट होती है। इसे बच्चे और बड़े सभी चाव से खाते हैं। होली पर रंग लगाने घर आए मेहमानों को जब आप ये नमकीन सर्व करेंगे तो लोग मिठाई छोड़ ये नमकीन ही खाएंगे। पोहा की नमकीन खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। सभी के घरों में पोहा आसानी से मिल जाता है। इसमें मसाले और कुछ नमकीन का इस्तेमाल करते ढ़ेर सारी नमकीन तैयार की जा सकती है। जानिए कैसे बनाते हैं पोहा और चिड़वा से नमकीन?

पोहा नमकीन बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Poha Namkeen) 

पोहा नमकीन बनाने के लिए आपको करीब 250 ग्राम मोटा वाला पोहा लेना होगा। इसमें डालने के लिए 100 ग्राम मखाना चाहिए। इसके अलावा 250 ग्राम आलू या बेसन की भुजिया ले लें। ये नमकीन मार्केट में आसानी से मिल जाती है। इसके अलावा 250 ग्राम मूंगफली, 250 ग्राम भुने हुए चने, 10-12 काजू और 20 किशमिश लें। मसालों में नमक, मिर्च, हल्दी, आमचूर पाउडर और थोड़ा चाट मसाला ले लें।

पोहा नमकीन बनाने की रेसिपी  (Poha Namkeen Recipe)

  1. पोहा से नमकीन बनाने के लिए पहले मखाना और मूंगफली को हल्का फ्राई कर लें।

  2. आप चाहें तो बिना तेल के भी इन्हें रोस्ट कर सकते हैं या थोड़ा ऑयल डालकर भी भून सकते हैं।

  3. ध्यान रखें मखानों को थोड़ी भारी कड़ाही में घी डालकर भूनें इससे स्वाद अच्छा आएगा।

  4. अब काजू को भी मूंगफली के बाद हल्का रोस्ट कर लें। 

  5. भुनी हुई मूगफली में चना मिला दें और फिर गैस बंद कर दें और सारी भुनी चीजों को थोड़ी देर कड़ाही में छोड़ दें।

  6. मूगफली और चना में आपको 1 चम्मच चाट मसाला मिलाना है, ताकि मसाला अच्छी तरह मिक्स हो जाए।

  7. एक कड़ाही में तेल गर्म करें और गैस की फ्लेम मीडियम टू हाई रखें।

  8. अब एक पोहा फ्राई करने वाली लें और उसमें पोहा डालकर गर्म तेल में छलनी को डिबा दें।

  9. आपको एक बार में करीब 1 मुट्ठी पोहा लेना है और फ्राई कर लें। 

  10. पोहा फ्राई होते ही पोहा फूलकर ऊपर आ जाएगा और इसे किसी अखबार पर फैलाते जाएं।

  11. इससे पोहा में आया हुआ एक्स्ट्रा ऑयल आसानी से निकल जाएगा। 

  12. पोहा को अखबार पर डालते ही उसमें 1 चुटकी हल्दी डाल दें और हाथ से मिला लें।

  13. इसी तरह पूरा पोहा फ्राई करना है। अब पोहा को एक बर्तन में रख लें और मूंगफली, चना, मखाना,काजू, किशमिश और आलू भुजिया मिक्स कर दें।

  14. स्वाद के हिसाब से नमक, मिर्च, आमचूर पाउडर और चाट मसाला भी मिला दें।

  15. तैयार है पोहा की लाइट और बेहद टेस्टी नमकीन। एयरटाइट डब्बे में रखें और महीनेभर तक आसानी से खाएं।

लेयर वाली खस्ता आलू की कचौरी नहीं खाई होंगी, इस रेसिपी से घर में बना सकते हैं मार्केट जैसी कचौरियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल